BREAKING NEWS

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- 'भगवान राम हमारी पहचान हैं, केवल पत्थर या लकड़ी की मूर्ति नहीं'◾मध्यप्रदेश : इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, गिरी मंदिर की छत, कुएं में गिरे लोग, Rescue Operation जारी◾पीएम ने सेमीकंडक्टर कंपनी एनएक्सपी के सीईओ से मुलाकात की और कंपनी की स्थिति में संभावित बदलाव पर चर्चा की◾नफ्तारी भाषण पर SC के फैसले के बाद बोलें सिब्बल, 'कुछ लोगों की राजनीति सिर्फ नफरत पर आधारित है'◾कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार करेगी समीक्षा बैठक◾गुरुग्राम : Finance Company के कर्मचारी ने कुर्सी को लेकर हुए विवाद के बाद अपने Colleague को मारी गोली ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने रामनवमी की दीं शुभकामनाएं ◾PM मोदी ने क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की◾तीन अद्भुत बड़े संयोग: राम नवमी पर इन 3 लोगों की चमकने वाली है किस्मत◾CBI ने BSF के तीन चिकित्सा अधिकारियों के खिलाफ दर्ज की FIR ◾आज का राशिफल (30 मार्च 2023)◾पाकिस्तान में भुखमरी जैसे हालात: मुफ्त आटा लेना के प्रयास में 11 लोगों की मौत, 60 घायल◾AAP को तत्काल राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दें, संजय सिंह की EC से मांग◾अखिलेश यादव बोले- किसानों को अपमानित और प्रताड़ित कर रही है भाजपा सरकार◾National Anthem Disrespect Case: ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने पुलिस को दिए जांच के निर्देश◾हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, फसल बीमा न कराने वाले किसानों को भी मिलेगा हर्जाना ◾30 मार्च को उत्तराखंड का दौरा करेंगे गृहमंत्री अमित शाह, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल ◾CM केजरावाल ने कहा- PM मोदी जब प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे तब पूरा देश होगा भष्ट्राचार मुक्त◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सही जानकारी आक्सीजन के समान◾कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने केंद्र पर बोला हमला, कहा- मोदी ने 'परम मित्र' अडानी को बचाने के लिए लोकतंत्र को पहुंचाया नुकसान ◾

भारत बंद का आज दूसरा दिन, जानिए अब तक क्या पड़ा है आमजन पर असर और क्यों हड़ताल पर हैं यूनियन

आज, मंगलवार 29 मार्च को देशव्यापी भारत बंद का दूसरा दिन है। ऐसे में कई संगठन इस बंद में शामिल हुए है। भारत सरकार की नीतियों के खिलाफ सेंट्रल ट्रेड यूनियन द्वारा बुलाए गए 2 दिन के भारत बंद का आज दूसरा दिन है। पहले दिन इसका असर भारत के कई राज्यों में आंशिक रूप से देखने को मिला। हरियाणा, पंजाब, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, केरल व तमिलनाडु में सार्वजनिक परिवहन और बैंकिंग सेवाएं काफी प्रभावित हुई। दूसरे दिन भी इसका असर देखे जाने का अनुमान है।  

बैंक सेवाओं पर खासा प्रभाव देखने को मिला  

वहीं, हड़ताल के पहले दिन सरकारी बसों के सड़कों से दूर रहने के कारण आम नागरिकों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। दिल्ली से सटे हरियाणा व पंजाब में परिवहन और बैंक सेवाओं पर खासा प्रभाव देखने को मिला और लोगों के काम अटके रहे। हड़ताल के दूसरे दिन भी सार्वजनिक कामकाज के ठप रहने का अनुमान है। 

रूस-यूक्रेन युद्ध: आखिर यूक्रेन को क्यों नहीं हरा पा रहा रूस, 5 आसान पॉइंट्स में समझें

ये ट्रेड यूनियन है भारत बंद में शामिल  

10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के अलावा, स्वतंत्र क्षेत्रीय संघ और श्रमिक संघ भी विरोध का हिस्सा हैं। ट्रेड यूनियनों ने कहा कि मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कोयला खनन क्षेत्रों के श्रमिकों ने भी विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के अनुसार, उन्हें बैंकिंग परिवहन, कोयला, इस्पात, तेल, दूरसंचार, डाक व आयकर विभाग के कर्मचारियों का सहयोग प्राप्त है। गौरतलब है कि एसबीआई के कर्मचारी संघ ने भी इस हड़ताल का समर्थन किया है। 

तीन हजार बसें सड़कों से नदारद,  लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना  

बंद के कारण हरियाणा में करीब 3,000 बसें सड़कों से नदारद रहीं जिससे छात्रों समेत अन्य लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। हरियाणा परिवहन संघ के कर्मचारी नौकरी पक्की करने व पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने की मांग के साथ हड़ताल में शामिल हुए हैं। सोमवार को राज्य में बैंकिंग सेवाएं भी खासी प्रभावित रहीं। पश्चिम बंगाल में लेफ्ट के नेतृत्व में प्रदर्शन का मिला-जुला असर देखने को मिला। वहीं, केरल में सोमवार को सड़कों पर कम चहल-पहल दिखी। ओडिशा व कर्नाटक में कुछ ऐसा ही नज़ारा दिखा और सार्वजनिक परिवहन के बंद होने से लोगों को यात्रा करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। 

इसलिए बुलाया गया भारत बंद  

ट्रेड यूनियनों का कहना है कि केंद्र सरकार लगातार कर्मचारियों के विरोध में नीतियां बना रही है। सरकार ने हाल ही में पीएफ पर मिलने वाले ब्याज को 8.5% से घटाकर 8.1% कर दिया है। इसके अलावा ईंधन के बढ़ते दामों ने व्यापारियों व आम आदमी की कमर तोड़ दी है। गौरतलब है कि पिछले सात दिन में आज छठी बार पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि की गई है। बैंक यूनियन बैंकों के निजीकरण को लेकर आक्रोशित हैं और मुख्यत: इसी कारण से हड़ताल में शामिल हुई हैं।