भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के नए मामलों में भारी उछाल हुआ है। बीते एक दिन में 19 हजार के करीब नए मामले दर्ज होने से हालात एक बार फिर चिंताजनक स्थिति में पहुंच गए है। संक्रमित मामलों में हो रही बढ़ोतरी के चलते एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1 लाख 19 हजार का आंकड़ा पार कर गयी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 18,930 नए केस दर्ज हुए हैं। वहीं इस दौरान 35 कोविड संक्रमित लोगों ने जान गंवा दी। इसके साथ ही 14,650 लोग ऐसे हैं जो कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वास्थ्य हुए हैं।
COVID-19: कोविड-19 टीके की दूसरी एवं एहतियाती खुराक के बीच अंतराल घटाकर छह माह किया गया
देश में मौजूदा समय में कोरोना के एक्टिव केस 1,19,457 है। एक्टिव केस अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.27% हैं। भारत की रिकवरी रेट 98.52% है। पिछले 24 घंटों में 14,650 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,29,21,977 हो गई है।
पिछले 24 घंटों में कुल 4,38,005 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 86.53 करोड़ (86,53,43,689) टेस्ट किये जा चुके हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.86% है और डेली पॉजिटिविटी रेट 4.32% है। वहीं बात करे टीकाकरण कि तो देश में अब तक 1,93,53,58,865 एंटी कोविड वैक्सीन की डोज़ दी जा चुकी हैं।