रूस और यूक्रेन बीच की यह लड़ाई एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। दोनों देशों के बीच युद्ध का आज 10वां दिन है। रूसी सैनिक यूक्रेन में तेजी से अपना पैर पसार रहे हैं। वहीं यूक्रेनी सेना भी लगातार रूसी सैनिकों का डटकर सामना कर रही है। इस बीच युद्धग्रस्त यूक्रेन के पड़ोसी देशों से रविवार को 11 उड़ानों के जरिए 2,200 से अधिक भारतीय स्वदेश लौटेंगे। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
3,000 भारतीयों को ‘एयरलिफ्ट’ किया गया
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि शनिवार को 15 उड़ानों के जरिए करीब 3,000 भारतीयों को ‘एयरलिफ्ट’ किया गया। बयान में कहा गया कि इनमें 12 विशेष नागरिक और तीन भारतीय वायु सेना की उड़ानें शामिल हैं। गौरतलब है कि रूस के हमले के बाद 24 फरवरी से यूक्रेनी हवाई क्षेत्र बंद है। यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को उसके पड़ोसी देशों के जरिए स्वदेश वापस लाया जा रहा है।
सी-17 सैन्य परिवहन विमान का उपयोग कर रही
वायुसेना निकासी अभियान में सी-17 सैन्य परिवहन विमान का उपयोग कर रही है। वहीं, इंडिगो, विस्तारा और स्पाइसजेट जैसी भारतीय विमानन कंपनिया विशेष नागरिक उड़ानों का संचालन कर रही हैं। मंत्रालय ने कहा, ” आज (शनिवार को) की उड़ानों में बुडापेस्ट (हंगरी) से पांच, सुशीवा (रोमानिया) से चार, कोसाइस (स्लोवाकिया) से एक और रेज़ज़ो (पोलैंड) से दो विशेष नागरिक उड़ानें शामिल हैं।”