लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

Top 20 News -11 July : आज की 20 सबसे बड़ी ख़बरें

राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि पिछले पांच वर्षो में किसानों द्वारा आत्महत्या किए जाने की संख्या में गिरावट आई है।

1. राहुल के आरोपों को नकारते हुए बोले राजनाथ – 5 साल में कम हुईं किसान आत्महत्याएं
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि पिछले पांच वर्षो में किसानों द्वारा आत्महत्या किए जाने की संख्या में गिरावट आई है। उन्होंने देश में किसानों की वर्तमान दुर्दशा के लिए कांग्रेस सरकारों को दोषी ठहराया। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र को किसानों की ‘भयानक दुर्दशा’ के लिए दोषी ठहराया था। इसके बाद सिंह ने उनके आरोप का जवाब दिया है।

2. प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- उ. प्र. में प्रशासन से जनता परेशान

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अधिकारियों के कथित उत्पीड़न से परेशान नीरज कुमार नामक व्यक्ति के खुदकुशी करने की खबर को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि राज्य की जनता प्रशासन से परेशान है, लेकिन योगी आदित्यनाथ नाथ सरकार सो रही है।
3. अयोध्या विवाद : SC ने मध्‍यस्‍थता समिति से मांगी रिपोर्ट, 25 जुलाई को अगली सुनवाई
उच्चतम न्यायालय ने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद अयोध्या भूमि विवाद मामले में जारी मध्यस्थता प्रक्रिया के संबंध में बृहस्पतिवार को एक सप्ताह के अंदर नवीनतम स्थिति रिपोर्ट सौंपे जाने का आदेश दिया। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) एफ. एम. आई. कलीफुल्ला से 18 जुलाई तक स्थिति रिपोर्ट सौंप देने का अनुरोध किया।
4. SC ने कर्नाटक के 10 बागी विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष से मिलने की दी अनुमति
उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट ) ने गुरुवार को कनार्टक के कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन के 10 बागी विधायकों को शाम छह बजे विधानसभा अध्यक्ष से मिलने की अनुमति दे दी। साथ ही न्यायालय ने विधानसभा अध्यक्ष को उनके इस्तीफे पर आज ही फैसला करने का निर्देश भी दिया।
5. नितिन गडकरी बोले-सड़क हादसे कम करने में नहीं मिली सफलता, सरकार 14 हजार करोड़ रूपये की परियोजना तैयार कर रही
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में कहा कि देश में सड़क हादसे कम करने में बहुत सफलता नहीं मिली है और राजमार्गों पर दुर्घटना संभावित बिंदुओं की पहचान करने तथा खामियों को दूर कर मानव जीवन बचाने के लिए सरकार ने 14,000 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की है।
6. देश में आर्थिक मंदी और भाजपा सरकार दिशाहीन : रणदीप सुरजेवाला
बिक्री में गिरावट के कारण ऑटो क्षेत्रों में छंटनी से जुड़ी खबर को लेकर कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि देश में आर्थिक मंदी है, लेकिन भाजपा सरकार ‘‘दिशाहीन’ बनी हुई है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ऑटो क्षेत्र की खराब स्थिति इस बात का प्रमाण है कि आर्थिक मंदी है।’’
7. कांग्रेस के बागी विधायक नए सिरे से विधानसभा अध्यक्ष को सौंपेंगे इस्तीफा
कांग्रेस के असंतुष्ट विधायकों ने गुरुवार को कहा कि वे उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष को नये सिरे से अपना इस्तीफा सौंपेंगे। विधायकों ने इस बात पर जोर दिया कि वे अब भी कांग्रेस में हैं और सिर्फ विधानसभा की सदस्यता से उन्होंने इस्तीफा दिया है।
8. मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी – उत्तर बंगाल में रविवार सुबह तक भारी बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग ने रविवार सुबह तक उत्तर बंगाल के उपहिमालयी जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि दार्जिलिंग जिले में एक या दो स्थानों पर मंगलवार से हो रही लगातार बारिश के चलते भूस्खलन होने से पर्वतीय जिले में यातायात प्रभावित हुआ।
9. गोवा : दिल्ली में नड्डा के सामने BJP में शामिल हुए 10 कांग्रेस MLA
गोवा के 10 कांग्रेस विधायकों ने आधिकारिक तौर पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। आपको बता दे कि नई दिल्ली में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस विधायकों ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। इस दौरान गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत भी मौजूद रहे।
10. मोदी सरकार के कार्यकाल में खराब हुई रेलवे की स्थिति : अधीर रंजन चौधरी
विपक्ष ने सरकार पर रेलवे के निजीकरण के प्रयास का आरोप लगाते हुए गुरुवार को कहा कि हमारी कुछ सामाजिक जिम्मेदारियां हैं जिनका निर्वहन किया जाना चाहिए जबकि सत्तापक्ष ने कहा कि रेलवे भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अभिव्यक्ति और आर्थिक विकास की रीढ़ है तथा इसे आने वाले समय में इसे मुनाफा कमाने में सक्षम बनाया जाएगा।
11. एयर इंडिया के रणनीतिक विनिवेश के लिए सरकार प्रतिबद्ध : हरदीप सिंह पुरी
सरकार ने गुरुवार को कहा कि एयर इंडिया के रणनीतिक विनिवेश के लिए वह प्रतिबद्ध है और इस काम में पूर्व में सफलता नहीं मिलने को ध्यान में रखते हुए कई चीजों को दुरुस्त करने का प्रयास किया गया है। नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में प्रश्नकाल में कहा कि एयर इंडिया के रणनीतिक विनिवेश के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
12. वरिष्ठ वकीलों को निशाना बनाया जाना सरकार की मंशा पर खड़े करता है सवाल : येचुरी
माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने पूर्व अतिरिक्त सॉलिस्टर जनरल इंदिरा जयसिंह और उनके पति एवं वकील आनंद ग्रोवर के आवास और कार्यालयों पर सीबीआई की छापेमारी के लिए सरकार की आलोचना की है। येचुरी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘काननू को अपना काम जरूर करना चाहिए, लेकिन अपनी एजेंसियों के माध्यम से जाने-माने और प्रतिष्ठित वरिष्ठ अधिवक्ताओं को निशाना बनाना सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
13. मुंबई से बेंगलुरु के लिए रवाना हुए कर्नाटक के बागी विधायक
मुंबई के एक होटल में ठहरे कर्नाटक के 16 बागी विधायक गुरुवार की दोपहर छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए जहां वे विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे। सूत्रों ने बताया कि विधायक विशेष विमान से 2:00 बजकर 50 मिनट पर बेंगलुरु के लिए रवाना हुए।
14. मालदीव को राष्ट्रमंडल में फिर से शामिल करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का आह्वान
भारत ने लंदन में आयोजित विदेश मंत्रियों की बैठक में मालदीव को राष्ट्रमंडल में फिर से शामिल करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का आह्वान किया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्लबोरो हाउस में आयोजित बैठक में विभिन्न मुद्दों पर संबोधन दिया। उन्होंने इसके साथ ही ब्रिटेन की अपनी यात्रा के दौरान वहां के विदेश मंत्री जेरेमी हंट से द्विपक्षीय वार्ता भी की।
15. रेलवे में मैला ढोने वालों की भर्ती देश के लिए शर्मनाक : कनिमोझी
द्रमुक सदस्य कनिमोझी ने गुरुवार को लोकसभा में दावा किया कि रेलवे अब भी मैला ढोने वालों की भर्ती करता है जो देश के लिए शर्म की बात है। लोकसभा में वर्ष 2019..20 के लिये रेल मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदानों की मांगों पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए कनिमोझी ने कहा, ‘‘यह देश के शर्म की बात है कि रेलवे अब भी मैला ढोने वालों की भर्ती करता है।
16. चीन में बाढ़ से 22 की मौत, 70 लाख लोग प्रभावित
चीन के जिआंगशी प्रांत में जून से आई बाढ़ में 22 लोगों की मौत हुई है और 70 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एक  रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बाढ़ से 594,000 लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है और 469,300 हेक्टेयर की फसल प्रभावित हुई। इससे 15.9 अरब युआन (2.3 अरब डॉलर) का प्रत्यक्ष अर्थिक नुकसान हुआ।
17. श्रीलंका में एक हफ्ते में 2,000 से अधिक नशेड़ी ड्राइवर गिरफ्तार
श्रीलंका में पांच जुलाई से पुलिस द्वारा एक अभियान के चलाए जाने के बाद से पिछले सात दिनों में नशे में धुत दो हजार से अधिक ड्राइवरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यहां गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस विशेष अभियान के तहत गुरुवार दोपहर तक पूरे देशभर से कुल 2,037 ड्राइवरों की गिरफ्तारी हुई। इस अभियान का समापन पांच अगस्त को होगा।
18. अफगानिस्तान में अमेरिकी बलों से लड़ने वाले पाकिस्तानी धर्मगुरू का निधन
अफगानिस्तान में साल 2001 में अमेरिका के नेतृत्व में हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय बलों से लड़ने के लिए पड़ोसी देश गए पाकिस्तान के कट्टरपंथी धर्मगुरू मौलाना सूफी मोहम्मद का निधन हो गया है। वह 94 वर्ष के थे। परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनका निधन पाकिस्तान के पेशावर शहर में बृहस्पतिवार को हुआ और उन्हें दिन में दफनाया जाएगा।
19. धोनी आउट होने के बाद फफक कर रो रहे थे, वीडियो देखकर फैंस भी हुए भावुक, कहा- ये बर्दाश्त नहीं…
आईसीसी विश्व कप 2019 के पहला सेमीफाइनल मैच में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। न्यूजीलैंड ने इस बाधित मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और भारत को 240 रनों का लक्ष्य दिया। हालांकि भारतीय टीम 221 रनों पर सिमिट गई और यह मैच 18 रनों से हार गई।
20. न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान केन विलियमसन से जब धोनी को टीम में लेने पर पूछा सवाल, तो कहा- क्‍या धोनी राष्‍ट्रीयता बदल रहे हैं?
आईसीसी विश्व कप 2019 में भारतीय टीम का सफर खत्म हो चुका है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैनचेस्टर में पहले सेमीफाइनल मैच भारत को हार का सामना करना पड़ा। महेंद्र सिंह धोनी की धीमी बल्लेबाजी पर पूरे विश्व कप के टूर्नामेंट पर सवाल किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।