लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

TOP 20 NEWS 08 September : आज की 20 सबसे बड़ी खबरें

जानिए देश, विदेश, खेल, और व्यापार से जुड़ी खबरें-ये आज का टॉप 20 न्यूज़ मेनू बताएगा आपको आज की बड़ी और ताज़ा खबरों का पिटारा

1. इसरो को चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर का पता चला, संपर्क साधने की कोशिश जारी

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने विक्रम लैंडर का चंद्रमा की सतह पर पता लगा लिया है। इसरो प्रमुख के सिवन ने इस बात की जानकारी दी है। हालांकि वैज्ञानिक अभी संपर्क नहीं साध पाए है। ऑर्बिटर ने थर्मल इमेज कैमरा से लैंडर की तस्वीर ली है। उन्होंने कहा कि ऑर्बिटर ने विक्रम की तस्वीरें भेजी हैं लेकिन कोई संपर्क नहीं हो सकता है।
2. भाजपा नेताओं ने जेठमलानी को ‘दिग्गज वकील’ करार दिया, निधन पर जताया शोक
भाजपा नेताओं ने प्रतिष्ठित अधिवक्ता राम जेठमलानी को ‘दिग्गज अधिवक्ता’ और बेहतरीन इंसान करार देते हुए उनके निधन पर शोक जताया और इसे समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह न केवल प्रतिष्ठित वकील थे बल्कि एक महान इनसान भी थे जो जीवंतता से भरपूर थे। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें दिग्गज अधिवक्ता बताया।
3. प्रियंका गांधी बोली- भाजपा सरकार के 100 दिनों का जश्न ‘बर्बादी के जश्न’ की तरह]
अर्थव्यवस्था में सुस्ती और वाहनों की बिक्री में गिरावट को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार अपने 100 दिनों का जश्न मना रही है जो कई औद्योगिक क्षेत्रों के लिए ‘बर्बादी का जश्न’ की तरह है। उन्होंने यह दावा भी किया कि हर जगह से नौकरियां जाने की खबरें आ रही हैं।
4. चंद्रयान-2 पर राष्ट्रपति कोविंद बोले- हम होंगे कामयाब एक दिन]
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को चंद्रयान-2 अभियान के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए एक लोकप्रिय गीत की उत्साहजनक पंक्तियों का प्रयोग करते हुए कहा, “हम होंगे कामयाब, मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास, हम होंगे कामयाब एक दिन।” चंद्रयान-2 के तहत विक्रम माड्यूल को चंद्रमा की सहत पर तय योजना के मुताबिक उतारने की इसरो की योजना पूरी नहीं हो सकी। अंतिम क्षणों में लैंडर का जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया।
5. नितिन गडकरी बोले- कड़े यातायात नियमों का लक्ष्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर लगाये गये भारी-भरकम जुर्माने का लक्ष्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। गडकरी ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति नियमों का पालन करता है तो उसे जुर्माने का भय नहीं होना चाहिये।
6. मोदी सरकार के 100 दिन तीन शब्दों में हो सकते हैं बयां – निरंकुशता, अव्यवस्था, अराजकता : कांग्रेस
कांग्रेस ने शासन में 100 दिन पूरे करने वाली मोदी सरकार पर रविवार को यह कहते हुए निशाना साधा कि इस कार्यकाल को तीन शब्दों – “निरंकुशता, अव्यवस्था और अराजकता” में बयां किया जा सकता है। मोदी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर विपक्षी पार्टी ने इस अवधि को अर्थव्यवस्था के लिए बुरा वक्त बताने के लिए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कई आंकड़े पोस्ट किए।
7. प्रकाश जावड़ेकर बोले- मोदी सरकार ने 100 दिन में किए जनहित के ऐतिहासिक काम
केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के शुरुआती सौ दिनों के दौरान किये महत्वपूर्ण कामों का लेखाजोखा पेश करते हुये दावा किया है कि जनहित के जो काम इस सरकार ने किये है, इससे पहले शायद किसी सरकार ने ऐसे काम नहीं किये हैं।
8. मोदी सरकार के 100 दिन पूरे: कपिल सिब्बल ने अहंकारी और बदले की राजनीति करने वाली सरकार बताया
केंद्र सरकार के 100 दिन पूरे होने पर जहां वह अपनी उपलब्धियों को जोर-शोर से प्रचारित कर रही है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया है। सिब्बल ने मोदी सरकार पर कई मोर्चो पर हमला किया और उसे अहंकारी, बदले की राजनीति करने वाली, संशय और दुविधा की सरकार बताया।
9. वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का निधन, PM मोदी और उपराष्ट्रपति ने जताया दुख
वरिष्ठ वकील और पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री राम जेठमलानी का रविवार को निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। उनके पुत्र महेश जेठमलानी ने बताया कि जेठमलानी ने नई दिल्ली में अपने आधिकारिक आवास में सुबह पौने आठ बजे अंतिम सांस ली। महेश और उनके अन्य निकट संबंधियों ने बताया कि उनकी तबियत कुछ महीनों से ठीक नहीं थी।
10. दिग्गज अधिवक्ता, कानूनविद और राजनीतिज्ञ थे राम जेठमलानी
वरिष्ठ बीजेपी नेता राम जेठमलानी अपने समय के दिग्गज अधिवक्ता तथा कानूनविद रहे तथा अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री भी बने। अविभाजित भारत के सिंध प्रांत के शिकारपुर (अब पाकिस्तान) में 14 सितंबर 1923 को  बूलचंद जेठमलानी और पार्वती बूलचंद के घर जन्मे जेठमलानी दो बार लोकसभा और पांच बार राज्यसभा के लिए चुने गए तथा एक बार राज्यसभा के मनोनीत सदस्य रहे।
11. मोदी सरकार 2.0 के 100 दिन पूरे होने पर बोले शाह- सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा, विकास का पर्याय
गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार समाज के हर वर्ग के लिए ‘‘उम्मीद की किरण’’ और राष्ट्रीय सुरक्षा, विकास और गरीबों के कल्याण का ‘‘पर्याय’’ है। मोदी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर शाह ने यह भी कहा कि इस अवधि के भीतर उसने अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हटाने समेत कई ‘‘ऐतिहासिक फैसले’’ लिए।
12. मोदी सरकार को ‘विकास रहित’ 100 दिन पूरे होने पर बधाई : राहुल गांधी
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने निशाना साधा है। राहुल ने मोदी सरकार पर लोकतंत्र का खात्मा, मीडिया पर शिकंजा कसा जाना और नेतृत्व की स्पष्ट कमी का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने ट्वीट करके मोदी सरकार पर निशान साधा है।
13. गुवाहाटी में बोले अमित शाह – केंद्र अनुच्छेद 371 को नहीं छूएगा
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि केन्द्र पूर्वोत्तर को विशेष प्रावधान प्रदान करने वाले अनुच्छेद 371 को नहीं छूएगा। शाह ने गुवाहाटी में पूर्वोत्तर परिषद के 68वें पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 अस्थायी प्रावधानों के संदर्भ में था जबकि अनुच्छेद 371 विशेष प्रावधानों के संदर्भ में है, दोनों के बीच काफी अंतर है।
14. धर्मनिरपेक्षता की रक्षा, कांग्रेस की जिम्मेदारी, ‘लाइट हिंदुत्व’ से दूर नहीं होगा संकट : थरूर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने रविवार को इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी है कि वह धर्मनिरपेक्षता की रक्षा करे। उन्होंने साथ ही कहा कि हिंदी पट्टी में पार्टी के संकट का समाधान ‘‘बहुसंख्यक तुष्टिकरण’’ में या ‘‘कोक लाइट’’ की तर्ज पर किसी तरह के ‘‘लाइट हिंदुत्व’’ की पेशकश में नहीं है और इस राह पर चलने से ‘‘कांग्रेस जीरो’’ हो जाएगी।
15. अर्थव्यवस्था को चौपट कर मौन बैठी है सरकार : प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को कहा कि मोदी सरकार अर्थव्यवस्था चौपट कर के मौन बैठी हुई है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि केंद्र की बीजेपी सरकार देश की विकट स्थिति को छिपाने की कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सरकार) के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर प्रियंका ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर यह प्रहार किया।
16. सऊदी अरब ने ऊर्जा मंत्री खालिद अल-फलीह को पद से हटाया
एक चौंका देने वाला कदम उठाते हुए, सऊदी अरब ने ऊर्जा मंत्री खालिद अल-फलीह को उनके पद से हटा दिया है और एक शाही फरमान के मुताबिक, प्रिंस अब्दुलअजीज बिन सलमान को उनकी जगह नियुक्त किया गया है।
17. नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तनाव, बुहारी कर सकते हैं दक्षिण अफ्रीका का दौरा
दक्षिण अफ्रीका में प्रवासियों के खिलाफ घृणा हिंसा (जीनोफोबिक हिंसा) की घटना के बाद नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तनाव को देखते हुए नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका की आधिकारिक यात्रा पर आ सकते हैं।
18. तालिबान हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने रद्द की अशरफ गनी के साथ गोपनीय वार्ता
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तालिबान और अफगानिस्तान के अपने समकक्ष अशरफ गनी के साथ इस सप्ताहांत पर होने वाली गोपनीय वार्ता रद्द करने की घोषणा की है और आतंकवादी समूह से शांति वार्ता पूरी तरह से बंद कर दी है। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, तालिबान द्वारा गुरुवार को काबुल में किए गए आत्मघाती हमले में एक अमेरिकी सैनिक समेत 12 लोगों के मारे जाने के बाद वार्ता रद्द की गई।
19. 19 वर्षीय कनाडाई टेनिस सनसनी बियांका एंड्रीस्कु की हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरें पर फ़िदा हुए फैंस
8 सितंबर, 2019 को यूएस ओपन के फाइनल मैच में 19 वर्षीय कनाडाई टेनिस खिलाड़ी बियांका एंड्रीस्कु ने अमेरिका की टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स को हराकर सनसनी मचा दी।  बियांका ने दो सेटों में सेरेना को 6-3, 7-5 से हराकर गेम जीता।
20. पाक को पीट भारत सेमीफाइनल में
सलामी बल्लेबाज अर्जुन आजाद (121) और एनटी तिलक वर्मा (110) की शतकीय पारियों तथा दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 183 रन की साझेदारी से भारत ने अंडर-19 एशिया कप के एकदिवसीय मुकाबले में शनिवार को यहां चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 60 रन से शिकस्त देने के साथ सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three − one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।