लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

TOP 20 NEWS 11 January : आज की 20 सबसे बड़ी खबरें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को यहां राजभवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय हुई जब शहर भर में संशोधित नागरिकता कानून को लेकर प्रदर्शन जारी हैं।

1. पश्चिम बंगाल : CM ममता ने राजभवन में प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को यहां राजभवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय हुई जब शहर भर में संशोधित नागरिकता कानून को लेकर प्रदर्शन जारी हैं। बैठक के एजेंडे का खुलासा नहीं किया गया है। …. read more
2. सीडब्ल्यूसी की बैठक ने सीएए, जेएनयू हिंसा और मंदी पर चर्चा की
कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की शनिवार को हुई बैठक में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शनों और जेएनयू में छात्रों पर हुए हमले के बाद बने हालात तथा अर्थव्यवस्था में सुस्ती पर चर्चा की गयी। …. read more
3. CM ममता बोली- सीएए की अधिसूचना केवल कागज तक सीमित रहेगी और राज्य सरकार इसे नहीं करेगी लागू
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस की छात्र इकाई की ओर से आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल हुईं। …. read more
4. पश्चिम बंगाल : PM के दौरे का कोलकाता में विरोध, ‘गो बैक मोदी’ के पोस्टर लेकर सड़क पर निकले छात्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे से पहले राज्य में नागरिकता संसोधन कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनआरपी) को लेकर जोरदार प्रदर्शन हो रहा है। …. read more
5. जेएनयू VC जगदीश कुमार ने छात्रों के साथ की बैठक, बोले-अवैध रूप से रह रहे बाहरी छात्रों ने बनाया हिंसा का माहौल
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में 5 जनवरी को हुई हिंसा के बाद कुलपति जगदीश कुमार ने आज छात्रों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने छात्रों से कहा, यूनिवर्सिटी कैंपस के हॉस्टल में कुछ छात्र अवैध रूप से रह रहे हैं। …. read more
6. अमित शाह बोले- CAA पर विपक्ष के झूठ ने देश में फैलाई अराजकता
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को आरोप लगाया कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर विपक्ष की ओर से फैलाए गए ‘‘झूठ’’ ने देश में अराजकता फैला दी है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस नए कानून का लक्ष्य लोगों को नागरिकता देना है, उनसे नागरिकता छीनना नहीं। …. read more
7. संविधान के प्रति निष्ठा हर वक्त हमारा मार्गदर्शन करेगा : सेना प्रमुख
सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने सीडीस के गठन और सैन्य मामलों के विभाग बनाने को लेकर कहा कि सेनों के एकीकरण की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है और हम अपनी ओर से यह सुनिश्चित करेंगे कि यह सफल रहे। …. read more
8. मायावती का प्रियंका गांधी पर वार, कहा- यूपी में घड़ियाली आंसू बहाने आतीं है
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर शनिवार को सीधा हमला बोला और अपनी पार्टी को देश की अन्य पार्टियों से बेहतर बताते हुए कहा है कि वो अन्य की तरह दोहरा मापदंड नहीं अपनाती। …. read more
9. दिल्ली हाई कोर्ट ने ‘छपाक’ के निर्माताओं को पीड़िता की वकील को श्रेय देने का दिया निर्देश
दिल्ली हाई कोर्ट ने दीपिका पादुकोण-अभिनीत ‘छपाक’ के निर्माताओं को निर्देश दिया कि फिल्म के लिए मुहैया कराई गई जानकारियों के लिए एसिड हमले की पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल की वकील अपर्णा भट को श्रेय दें। यह फिल्म लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है। …. read more
10. JNU के पूर्व VC सुधीर कुमार सोपोरी ने कैंपस में हिंसा की घटनाओं को बताया निराशाजनक
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में बीते दिनों हुए घटनाक्रम को लेकर पूर्व कुलपति सुधीर कुमार सोपोरी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा की मुझे 25 वर्षों से अधिक जेएनयू में काम करने का अनुभव है। …. read more
11. दिल्ली यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जगदीश यादव आप में हुए शामिल
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में दिल्ली यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जगदीश यादव शनिवार को आप में शामिल हो गए। आप द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि यादव पूर्व में ओबीसी आयोग, दिल्ली के अध्यक्ष रह चुके हैं। …. read more
12. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले- पूर्वी क्षेत्र में 70 अरब डॉलर के निवेश की संभावनाएं देख रहा है इस्पात मंत्रालय
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि इस्पात मंत्रालय देश के पूर्वी क्षेत्र में इस्पात उद्योग से जुड़ी परियोजनाओं में कुल मिला कर 70 अरब डॉलर के निवेश की संभावनाएं देख रहा है। उनकी राय में ये परियोजनाएं क्षेत्र में विकास की गति तेज करेंगी। …. read more
13. CAA: गुजरात विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस विधायक से कहा- आप पाकिस्तान में नहीं हैं
गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने संशोधित नागरिकता कानून के समर्थन में एक प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक इमरान खेडावाला से सदन में अनुशासन बनाये रखने की अपील की और कहा कि ‘आप पाकिस्तान में नहीं हैं। …. read more
14. कन्नौज में बस-ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग में 20 के मरने की आशंका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के रविवार को यहां एक कार्यक्रम में मंच साझा करने की संभावना है। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने यह जानकारी दी। …. read more
15. कन्नौज फायर स्टेशन बंद नही होता तो बस हादसे में बच सकती थी लोगों की जान : अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज बस अग्निकांड पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए कहा कि यदि उनके कार्यकाल में बना फायर स्टेशन बंद नही गया होता तो इस हादसे में कई लोगों की जान बचाई जा सकती थी  अखिलेश यादव ने शनिवार को पत्रकारों से कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार ने संकीर्ण राजनीतिक सोच के चलते उनके कार्यकाल में बने फायर स्टेशन को बंद करा दिया था। …. read more
16. इमरान खान ने क्वेटा मस्जिद धमाके को ‘कायरना आतंकी हमला’ करार दिया, मांगी तत्काल रिपोर्ट
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने जुमे की नमाज के दौरान क्वेटा की मस्जिद में हुए धमाके पर तत्काल रिपोर्ट मांगी है और इसे निंदनीय “कायराना आतंकवादी हमला” करार दिया है। …. read more
17. पाकिस्तान समेत इन 8 देशों की यात्रा को लेकर अमेरिका ने जारी किया अलर्ट
अमेरिका ने पोलियोग्रस्त पाकिस्तान समेत आठ एशियाई देशों की यात्रा को लेकर अपने यात्रियों को लेवल दो का यात्रा अलर्ट जारी किया है। अमेरिका ने पोलियो से बुरी तरह प्रभावित इन देशों की यात्रा करने वालों विशेषकर वयस्कों को जीवन रक्षक बूस्टर डोज रखने की सलाह दी है। …. read more
18. ओमान के सुल्तान काबूस बिन का निधन, PM मोदी ने जताया शोक
आधुनिक अरब क्षेत्र में सबसे लंबे समय तक राज करने वाले नेता ओमान के सुल्तान काबूस बिन का 79 साल की उम्र में निधन हो गया है। राजशाही ने आज यह जानकारी दी। …. read more
19. संजू सैमसन ने बनाया नया रिकाॅर्ड
विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की अंतिम एकादश में जगह बनाने के साथ ही दो मैचों के बीच सर्वाधिक मैचौं में बाहर रहने का नया भारतीय रिकार्ड बनाया। …. read more
20. मलेशिया मास्टर्स में हारी सिंधु और साइना
विश्व चैम्पियन भारत की महिला खिलाड़ी पीवी सिंधु शुक्रवार को मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। सिंधु को महिला एकल वर्ग के अंतिम-8 के मुकाबले में चीनी ताइपे की ताइ जु यिंग ने मात दी। …. read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − eleven =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।