लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

Top 20 News 11 June आज की 20 सबसे बड़ी ख़बरें

कांग्रेस ने महंगाई बढ़ने की आहट से जुड़ी खबरों को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि महंगाई से आम जनता त्रस्त है, लेकिन शासन में बैठे लोग मस्त हैं।

1. कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- महंगाई से जनता त्रस्त
कांग्रेस ने महंगाई बढ़ने की आहट से जुड़ी खबरों को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि महंगाई से आम जनता त्रस्त है, लेकिन शासन में बैठे लोग मस्त हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, “नई सरकार लाई, बढ़ती महंगाई।
 …. read more 
2. अरुणाचल प्रदेश में मिला वायुसेना के लापता विमान AN-32 का मलबा
असम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद लापता हुए वायुसेना के विमान एएन-32 के कुछ हिस्से अरुणाचल प्रदेश में लिपो के उत्तर में पाए गए है। एएन -32 विमान के हिस्से उड़ान पथ से 15-20 किलोमीटर उत्तर में मिले है।
 …. read more
3. ममता बनर्जी ने कोलकाता कॉलेज में विद्यासागर की प्रतिमा का किया अनावरण
पश्चिम बंगाल में हिंसा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा को आज पुनः स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा स्थापित की और विद्यासागर कॉलेज में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया।
 …. read more
4. चार राज्यों के राज्यपालों ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात
राजस्थान समेत चार राज्यों के राज्यपालों ने मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और अपने-अपने राज्यों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
 …. read more
5. BJP सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार होंगे 17वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर, नए सांसदों को दिलाएंगे शपथ
मध्य प्रदेश से भाजपा के सांसद वीरेन्द्र कुमार लोकसभा के अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) होंगे। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी । 65 वर्षीय वीरेन्द्र कुमार सातवीं बार संसद के सदस्य चुने गए हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश की टीकमगढ़ संसदीय सीट से चुनाव जीता है।
 …. read more
6. योगी के खिलाफ टिप्पणी मामले में SC ने दिया पत्रकार प्रशांत को तुरंत रिहा करने का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए पत्रकार प्रशांत कनौजिया को मंगलवार को जमानत दे दी।
 …. read more
7. मनी लांड्रिंग केस : आज फिर ED के समक्ष पेश हुए प्रफुल्ल पटेल
पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री एवं राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल कई करोड़ रुपए के कथित उड्डयन घोटाले के कारण एयर इंडिया को हुए घाटे से संबंधित धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को लगाातर दूसरे दिन पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए।
 …. read more
8. पत्रकार गिरफ्तारी पर बोले राहुल-‘मूर्खतापूर्ण ढंग से’ व्यवहार कर रहे हैं योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट एवं खबरें प्रसारित करने के लिए कुछ पत्रकारों की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को योगी एवं बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि पत्रकारों को रिहा किया जाना चाहिए।
 …. read more
9. पश्चिम बंगाल : कांकिनारा में देसी बम विस्फोट में 2 लोगों की मौत, 4 घायल
हिंसा की ख़बरों को लेकर लगतार चर्चा का विषय बने पश्चिम बंगाल में सोमवार रात कांकिनारा क्षेत्र में धमाका हुआ। धमाके में दो लोगों की मौत हो गई है, और चार ज़ख्मी हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात कुछ लोगों ने देसी बम फेंका था। इलाके में डकैतियां भी हुई हैं। लोगों ने प्रशासन से मदद की मांग की है।
 …. read more
10. राजधानी दिल्ली का अचानक बदला मौसम, कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं
राजधानी दिल्ली में अचानक बदले मौसम से कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदा-बांदी हो रही है, जिसके बाद तापमान में गिरावट आ गई है। देश के कई हिस्से भीषण गर्मी से झुलस रहे है तो वहीं कई इलाकों में चक्रवाती तूफान वायु की चेतावनी जारी की गई है।
 …. read more
12. कृषि क्षेत्र सरकार की प्राथमिकताओं में ऊपर : निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक और सामाजिक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने तथा कृषि एवं इससे जुड़े क्षेत्रों के विकास के माध्यम से बेरोजगारी दूर करने और गरीबी उन्मूलन पर जोर देते हुए मंगलवार को कहा कि कृषि क्षेत्र की चुनौतियाँ सरकार की प्राथमिकताओं में ऊपर है। 
13. पीयूष गोयल ने चीन के वाणिज्य उप मंत्री वांग शौवेन से की मुलाकात
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को चीन के वाणिज्य उप मंत्री वांग शौवेन से मुलाकात की और सेवा क्षेत्र के व्यापार पर जोर दिया। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं की यह मुलाकात यहां श्री गोयल के कार्यालय में हुई।
 …. read more
14. पश्चिम बंगाल की ममता सरकार के कारण देश की आंतरिक सुरक्षा को खतरा : विजयवर्गीय
पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था दिनों-दिन खराब होने का आरोप लगाते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मंगलवार को कहा कि ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस सरकार के कारण देश की आंतरिक सुरक्षा को खतरा है। विजयवर्गीय ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार के कारण देश की आंतरिक सुरक्षा को खतरा है।
 …. read more
15. गिरीश कर्नाड ने हमेशा सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों के लिए लड़ाई लड़ी : सोनिया गांधी
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की प्रमुख सोनिया गांधी ने मशहूर अभिनेता एवं नाटककार गिरीश कर्नाड के निधन पर दुख जताते हुए मंगलवार को कहा कि कर्नाड ने जीवन भर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों के लिए लड़ाई लड़ी।
 …. read more
16. अमेरिकी मोटरसाइकिलों पर भारत का 50 प्रतिशत शुल्क लगाना स्वीकार्य नहीं : ट्रंप
हार्ले डेविडसन की मोटरसाइकिल पर भारत के उच्च आयात शुल्क लगाने की एक बार फिर आलोचना करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे ‘अस्वीकार्य’ बताया। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि उनके ‘अच्छे दोस्त’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर शुल्क को 100 प्रतिशत से घटाकर 50 प्रतिशत कर दिया है।
 …. read more
17. अदालत में पेश किए गए आसिफ अली जरदारी, भ्रष्टाचार रोधी संस्था ने मांगी रिमांड
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को देश की भ्रष्टाचार रोधी संस्था ने मंगलवार को जवाबदेही अदालत में पेश किया और अदालत से उनकी हिरासत की मांग की। एक दिन पहले ही उन्हें फर्जी बैंक खाता मामले में उनके घर से गिरफ्तार किया गया।
 …. read more
18. शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 166 अंक और मजबूत
शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी का सिलसिला कायम रहा। सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच बैंक, धातु और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 166 अंक और मजबूत हुआ।
 …. read more
19. World Cup 2019: भारतीय टीम को लगा झटका, शिखर धवन तीन हफ्तों के लिए हुए विश्व कप से बाहर
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को अंगूठे  में चोट लग गई है। जिसके बाद तीन हफ्तों के लिए वह टीम से बाहर हो गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अब उनका विश्व कप में खेलना भी मुशिकल हो सकता है।
 …. read more
20. सौरव गांगुली के ट्वीट का जवाब देते हुए इमोशनल हुए युवराज सिंह
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह  ने बीते सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने संन्यास की घोषणा की थी। क्रिकेट के तीनों प्रारुपों को युवराज सिंह ने अलविदा कह दिया है। भारत को युवराज सिंह ने दो विश्व कप जीताने में अहम भूमिका निभाई थी।
 …. read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।