सात साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार निर्भया को इंसाफ मिल गया। निर्भया के चारों दोषियों को शुक्रवार सुबह 5.30 बजे दिल्ली के तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई। निर्भया की मां ने इंसाफ के लिए काफी लंबे समय का इंतजार किया। चारों दोषियों को एक साथ फांसी के फंदे पर लटकाया गया।
2. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्यपाल लालजी टंडन को सौंपा अपना इस्तीफा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्यपाल लालजी टंडन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। कमलनाथ द्वारा राज्यपाल को सौपे पत्र में कहा गया है कि "पिछले दो सप्ताह में मध्य प्रदेश में जो कुछ हुआ है, वह लोकतांत्रिक सिद्धांतों के कमजोर पड़ने का एक नया अध्याय है।" कमलनाथ सरकार पर पिछले कुछ दिनों से संकट के बादल छाए हुए थे जिसके बाद शुक्रवार दोपहर को कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया।
3. कोरोना वायरस : PM modi ने वीडियो लिंक के जरिये मुख्यमंत्रियों के साथ की चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के तरीकों को लेकर वीडियो लिंक के जरिये देश के तमाम मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा की। आपको बतादें कि इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और स्वास्थ्य मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी मौजुद थे। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में मुख्यमंत्रियों के साथ ‘कोविड-19’ को फैलने से रोकने के तरीकों पर चर्चा करने के अलावा, राज्यों के क्षमता निर्माण और स्थानीय स्वास्थ अधिकारियों को प्रशिक्षण जैसे मुद्दे भी चर्चा के लिये उठे होंगे।
4. MP संकट : CM कमलनाथ ने किया इस्तीफे का ऐलान, बोले- BJP याद रखे कल भी आएगा
मध्य प्रदेश में सरकार पर छाए संकट के बाद शुक्रवार दोपहर को कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। फ्लोर टेस्ट से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा कि वह आज राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप देंगे।
5. कमलनाथ के इस्तीफे पर बोले गहलोत-दिनदहाड़े हुई लोकतंत्र की हत्या
मध्यप्रदेश में बीते कुछ दिनों से जारी सियासी घमासान ने आज एक नया मोड़ ले लिया। बता दें कि बहुमत साबित न कर पाने के कारण कमलनाथ ने राज्यपाल लालजी टंडन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। जिसके बाद से कांग्रेस में संकट के बादल छा गए। ऐसे में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मध्यप्रदेश सरकार के गिरने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकतंत्र की दिनदहाड़े हत्या हुई है।
6. मध्यप्रदेश : कमलनाथ के इस्तीफे के बाद शिवराज सिंह बोले- अपने बोझ से गिरी है कमलनाथ सरकार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद से कमलनाथ (KamalNath) के इस्तीफे (Resignation) के बाद पद के प्रमुख दावेदार माने जा रहे शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस की सरकार अपने बोझ से गिरी है।
7. कमलनाथ के इस्तीफे पर BJP नेता सिंधिया बोले-सच्चाई की फिर हुई विजय
मध्य प्रदेश की सियासी उठापटक पर पूर्णविराम लगाते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही राज्य की कांग्रेस का सत्ता से जाना तय हो चुका है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ के इस्तीफे को जनता की जीत करार दिया है।
8. IT कंपनियां अपने कर्मचारियों को घर से काम करनें की अनुमति दे : रविशंकर प्रसाद
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और केंद्रीय सूचना व प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर आईटी व आउटसोर्सिग कंपनियों से अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति देने की अपील की है। प्रसाद ने संसद के बाहर मीडिया से बातचीत में कहा, कई आईटी कंपनियों के लिए घर से काम करने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
9. बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर में कोरोना पॉजिटिव पाया गया, आइसोलेशन में हुई शिफ्ट
दुनिया भर में कोरोना वायरस ने कहर मचाया हुआ है और अब मशहूर बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को भी इस वायरस के होने की पुष्टि हुई है। बेबी डॉल और छिल गये नयना जैसे गाने से चर्चित हुई कनिका कपूर ने कोरोना वायरस में चपेट में आने के बाद स्वीकार किया कि उसे लंदन से आने के बाद खुद को अलग थलग रखना चाहिये था।
10. भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह समेत वसुंधरा राजे ने खुद को किया पृथक, बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर की पार्टी में की थी शिरकत
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। कनिका कपूर 9 मार्च को लंदन से लौटी थी भारत आने पर वो लखनऊ अपने पैरेंट्स के घर गई थी और रविवार को लखनऊ के गैलेंट अपार्टमेंट में एक पार्टी ऑर्गनाइज की थी। गायिका ने बताया कि पिछले 4 दिनों से मुझे फ्लू के संकेत मिले हैं, मैंने परीक्षण किया और जांच में वायरस से संक्रमित पाया गया जिसके बाद से ही मैं और मेरा पूरा परिवार आगे बढ़ने के तरीके के बारे में पूरी तरह से संगरोध और निम्नलिखित चिकित्सा सलाह में हैं।
11. कनिका कपूर की पार्टी में शिरकत करने के बाद संसद पहुंचे थे दुष्यंत सिंह, संसद सत्र स्थगित करने की उठी मांग
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। कनिका कपूर 9 मार्च को लंदन से लौटी थी भारत आने पर वो लखनऊ अपने पैरेंट्स के घर गई थी और रविवार को लखनऊ के गैलेंट अपार्टमेंट में एक पार्टी ऑर्गनाइज की थी। आपको बता दें कि जिस पार्टी में कनिका कपूर ने शिरकत की थी उसी पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह समेत तमाम बड़े अधिकारी और नेता शामिल थे।
12. कोरोना संकट : भारत में फंसे विदेशियों के वीजा अवधि 15 अप्रैल तक बढ़ाई गई
केंद्र सरकार ने उन विदेशियों की नियमित और ई-वीजा की अवधि 15 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्र सरकार ने यह फैसला कोरोना वायरस महामारी के कारण लिया है जिसकी वजह से विदेशी नागरिक जो इस वक़्त भारत में हैं और इस महामारी के कारण अपने देश नहीं लौट पा रहे हैं।
13. निर्भया के दोषियों की फांसी पर PM मोदी सहित केंद्रीय मंत्रियों ने कहा - न्याय की हुई जीत
सात साल के लम्बे इंतजार के बाद निर्भया गैंगरेप और हत्याकांड के चारों दोषियों को आज यानि शुक्रवार की सुबह 5:30 बजे फांसी दे दी गई। इस फांसी के बाद पूरे देश कानून की सराहना कर रही है और इस दिन को ऐतिहासिक बता रही है । इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करना सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्भया मामले के दोषियों को फांसी दिए जाने पर कहा कि न्याय की जीत हुई।
14. कोरोना संकट : महाराष्ट्र के चार शहरों में लॉक डाउन, दिल्ली में 22 मार्च को बंद रहेगी मेट्रो
कोरोना वायरस कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए केंद्र सरकार और राज्य सरकार भी सतर्क है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोरोना को देखते हुए बड़ा फैसला किया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि मुंबई और पुणे समेत महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों में सभी कार्यस्थल 31 मार्च तक बंद रहेंगे।
15. Coronavirus : गिरिराज सिंह ने पशुपालन उद्योग के लिये पैकज पर वित्त मंत्री सीतारमण के साथ की चर्चा
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने पशुपालन उद्योग के लिये कर्ज पुनर्गठन समेत अन्य क्षेत्रों को प्रोत्साहन उपायों को लेकर शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) के साथ चर्चा की। कोरोना वायरस COVID-19 के प्रभाव से निपटने के लिये आर्थिक प्रतिक्रिया कार्यबल के गठन के बाद पहली बैठक में उन्होंने अपनी बात रखी।
16. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- वैश्विक आर्थिक स्थित सभी देशों को प्रभावित करेगी, लेकिन भारत की रक्षा खरीदारी को नहीं
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक आर्थिक स्थिति सभी देशों को प्रभावित करेगी, लेकिन भारत की रक्षा खरीद पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। रक्षा खरीद प्रक्रिया के प्रारूप, 2020 को जारी करने के मौके पर, सिंह ने कहा कि अगले दो से पांच महीनों में वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार हो सकता है।
17. Coronavirus : ब्रिटेन में फंसे भारतीयों के रहने का प्रबंध करने में मदद कर रहा है भारतीय मिशन
कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप चीन के वुहान से शुरू हुआ और दुनिया के 180 से अधिक देशों में फैल चुका है। भारत में भी इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण ब्रिटेन और यूरोप से आने वाले यात्रियों पर भारत के प्रतिबंध के मद्देनजर यहां भारतीय उच्चायोग ब्रिटेन में फंसे भारतीय नागरिकों के रहने का प्रबंध करने के लिए मदद मुहैया करा रहा है।
18. कोरोना को लेकर जी किशन रेड्डी बोले- विदेशों से लौटने वाले लोग जांच का न करें विरोध
चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस (कोविड-19) ने दुनिया के 180 से अधिक देशों में अपना पांव फैला चुका है। इस वायरस का कहर भारत में भी लगातार देखने को मिल रहा है और अब तक 197 लोगों के संक्रमण की पुष्टि की गयी है। इस बीच केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने शुक्रवार को लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की चपेट में आए देशों से लौट रहे लोगों की जांच करने और उन्हें पृथक रखने के सरकार के फैसले का विरोध नहीं करें।
19. कोरोना वायरस : प्रह्लाद जोशी ने डाक्टरी पेशे वाले 38 सांसदों के साथ बैठक की
भारतीय जनता पार्टी के नेता और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शु्क्रवार को डाक्टरी पेशे से जुड़े 38 संसद सदस्यों से मुलाकात की और उनसे नोवेल कोरोना वायरस के बारे में जागरुकता फैलाने की अपील की। जोशी ने संसद के दोनों सदनों के सांसदों से मुलाकात की जिसमें अलग अलग राजनीतिक दलों के सदस्य शामिल हैं।
20. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनता कर्फ्यू की अपील का विराट-शास्त्री सहित कई खेल हस्तियों ने किया स्वागत
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बाकी खिलाड़ियों ने पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन से प्रेरित होकर कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए जनता कर्फ्यू की अपील देश के सभी लोगों से की है। बीते गुरुवार को कोरोना वायरस के खतरे पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश को संबोधित करते हुए लोगों से आग्रह किया कि वह जनता कर्फ्यू 22 मार्च रविवार को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक करें। उन्होंने लोगों से कहा कि घर से बाहर तभी निकलें जब उनको कोई जरूरी काम हो इसके अलावा वह अपने घरों से बाहर ना निकलें।