लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

Top 20 News 21 July – आज की 20 सबसे बड़ी ख़बरें

वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित का हार्ट अटक से 81 की उम्र निधन हो गया। उनके निधन से राजनीति से लेकर आम लोगों तक शोक की लहर है।

1. पंचतत्व में विलीन हुई शीला दीक्षित, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

दिल्ली से कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित का हार्ट अटक से 81 की उम्र निधन हो गया। उनके निधन से राजनीति से लेकर आम लोगों तक शोक की लहर है। शीला दीक्षित को शनिवार 3.15 बजे हार्ट अटक आया, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। 3.55 बजे उनका निधन हो गया। कांग्रेस की कद्दावर नेता रही शीला दीक्षित का निगमबोध घाट पर आज अंतिम संस्कार किया गया।
2. अपने जवानों के गौरव और सम्मान की रक्षा के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ करूंगा : राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल युद्ध के नायकों की सराहना करते हुए रविवार को कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ करेंगे कि सैनिकों के गौरव और सम्मान को किसी भी तरह की ठेस न पहुंचे।
3. सोनभद्र की घटना के लिए कांग्रेस और सपा नेता जिम्मेदार : CM योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्होंने जमीन विवाद में अपने परिजनों को खोया है और जो लोग घायल हैं सरकार की उनके प्रति पूरी संवेदना है। सीएम योगी रविवार घोरावल क्षेत्र के उभ्भा गांव में 17 जुलाई को जमीनी विवाद के कारण हुई गोलीबारी की घटना में मारे गए मृतकों के परिजनों और घायलों के परिजनों से मिले।
4. मोदी सरकार ने देश को बदला, अच्छे दिन लाई : जेपी नड्डा
बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के तहत देश में बदलाव हुआ है और पिछले पांच सालों के कार्यकाल में वह ‘अच्छे दिन’ लाई है। उन्होंने कहा कि जब बीजेपी कहती है कि उसका उद्देश्य ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ है, तो इसका अर्थ है कि वह भ्रष्टाचार मुक्त भारत चाहती है।
5. गृह मंत्री अमित शाह ने BJP के पूर्व दिल्ली अध्यक्ष मांगे राम गर्ग को दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मांगे राम गर्ग को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। बीजेपी की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष मांगे राम गर्ग का रविवार सुबह 82 साल की उम्र में निधन हो गया। ब्रेन हैमरेज होने के बाद मांगे राम गर्ग को 15 जुलाई को एक्शन बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज सुबह 7 : 30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
6. सोनभद्र में CM योगी ने पीड़ितों से की मुलाकात, प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सोनभद्र में हुए जमीनी विवाद के पीड़ितों से से मुलाकात की। सोनभद्र पहुंच कर सीएम योगी ने लोगों से मुलाकात के साथ अधिकारियों को आवश्‍यक दिशा निर्देश भी जारी किए है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के साथ बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह, मुख्य सचिव डॉ. अनूप चन्द्र पांडेय व डीजीपी ओपी सिंह भी मौजूद रहे।
7. सोमवार को 2 बजकर 43 मिनट पर होगा चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण
भारत के चंद्रमा पर दूसरे मिशन चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण सोमवार को किया जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को बताया कि चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण 22 जुलाई को दोपहर बाद दो बजकर 43 मिनट पर किया जाएगा। इससे पहले 15 जुलाई को तड़के दो बजकर 51 मिनट पर इसे लांच किया जाना था लेकिन प्रक्षेपण यान में गड़बड़ी के कारण प्रक्षेपण से एक घंटे पहले उसे टालने का फैसला किया गया था। उस समय मिशन की करीब 19 घंटे की उलटी गिनती पूरी हो गई थी।
8. कारगिल शहीदों की याद में दिल्ली में हुई ‘विजय दौड़’, लेफ्टिनेंट जनरल ने दिखाई हरी झंडी
कारगिल युद्ध के शहीदों की याद में रविवार को नई दिल्ली के विजय चौक से इंडिया गेट तक ‘विजय दौड़’ का आयोजन हुआ। लेफ्टिनेंट जनरल अश्विनी कुमार ने सुबह 6 बजे ‘विजय दौड़’ को हरी झंडी दिखाई। सेना की ओर से हर वर्ष आज के दिन इस प्रकार के दौड़ का आयोजन किया जाता है।
9. मुंबई : ताज होटल के पास की इमारत में लगी आग, एक की मौत
दक्षिण मुंबई में प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल के पीछे स्थित एक इमारत की तीसरी मंजिल में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं घायल हुआ है। अभी भी वह कुछ लोगों के फंसे होने की जानकारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग को मेरी वेदर रोड पर स्थित चर्चिल चामदर इमारत में आग लगने को लेकर दोपहर करीब 12.17 बजे फोन आया।
10. राष्ट्रपति कोविंद, PM मोदी समेत कई नेताओं ने मांगे राम गर्ग के निधन पर जताया शोक
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत कई नेताओं ने भाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष मांगे राम गर्ग के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
11. शीला दीक्षित की पहले भी हो चुकी थी कई सर्जरी
वयोवृद्ध कांग्रेस नेता 81 वर्षीय शीला दीक्षित का शनिवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री दीक्षित दिल की बीमारी से पीड़ित थी और कई बार उनकी सर्जरी हो चुकी थी। कार्डिएक अरेस्ट होने के बाद उन्हें सुबह 10:30 बजे फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट लाया गया। संस्थान के अध्यक्ष अशोक सेठ के नेतृत्व में विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की।
12. BJP को बड़ा झटका, पूर्व अध्यक्ष मांगे राम गर्ग का निधन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष मांगे राम गर्ग का रविवार सुबह निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। ब्रेन हैमरेज होने के बाद मांगे राम गर्ग को 15 जुलाई को एक्शन बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज सुबह 7 : 30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पांच पुत्र एक पुत्री और नाती पौते हैं।
13.यूपी के हापुड़ में एक व्यक्ति को मिला 1 अरब 28 करोड़ 45 लाख का बिजली बिल
उत्तर प्रदेश के बिजली विभाग ने हापुड़ जिले के एक बुजुर्ग को एक जोरदार झटका दिया है। करीब 70 साल के शमीम को 1,28,45,95,444 रुपये का बिजली बिल मिला है और उनका बिजली लोड केवल दो किलोवाट है। हापुड़ के चामरी गांव में शमीम अपनी पत्नी के साथ रहते हैं।
14. राजमार्ग परियोजनाओं के लिए 2024 तक 1.25 करोड़ रुपये की ऋण सुविधा देगी एलआईसी : नितिन गडकरी
देश के बुनियादी ढांचा क्षेत्र की वित्तपोषण की जरूरतों को पूरा करने के नवोन्मेषी तरीकों के तहत बीमा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने 2024 तक राजमार्ग परियोजनाओं के लिए 1.25 लाख करोड़ रुपये की ऋण सुविधा देने का फैसला किया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यह जानकारी दी। मंत्रालय 8.41 लाख करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना का समय पर क्रियान्वयन करना चाहता है। इसके जरिये अखिल भारतीय स्तर पर राजमार्गों का ‘ग्रिड’ बिछाया जा सकेगा।
15. नियंत्रण रेखा के पार से गोलीबारी में एक सैनिक मारा गया : पाक सेना
पाकिस्तान ने कहा है कि नियंत्रण रेखा के उस पार से ‘‘अकारण’’ गोलीबारी में उसका एक सैनिक मारा गया। सेना ने एक बयान में कहा कि यह घटना शनिवार को हुई जब भारतीय सैनिकों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास बट्टल, सतवाल, खंजर, निक्याल और जंदरोट सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया।
16. पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में तीन की मौत
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक अस्पताल में रविवार को हुए एक आत्मघाती विस्फोट में कम से कम तीन लोग मारे गए और दस अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
17. अमेरिका पहुंचे इमरान खान, सोमवार को होगी ट्रंप से मुलाकात
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अमेरिका के अपने तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर शनिवार दोपहर यहां पहुंचे।इमरान खान, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस में 22 जुलाई को मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के दौरान अमेरिकी नेतृत्व उन पर पाकिस्तानी धरती पर सक्रिय चरमपंथी एवं आतंकवादी समूहों के खिलाफ “निर्णायक एवं स्थिर” कार्रवाई करने और तालिबान के साथ शांति वार्ता में सहायक भूमिका निभाने का दबाव बनाएगा।
18.हिंदू महिला पर देशद्रोह का मामला दर्ज किये जाने के कदम को बांग्लादेश PM ने नहीं दी इजाजत
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने एक हिंदू महिला के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने के सरकार के कदम को इजाजत नहीं दी है। दरअसल, महिला ने वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कहा था कि उनके देश (बांग्लादेश में) अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है। एक वरिष्ठ मंत्री ने रविवार को यह जानकारी दी।
19.वेस्ट इंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, धोनी और बुमराह को दिया आराम, पंत को मिला मौका
भारतीय टीम का ऐलान वेस्टइंडीज दौरे के लिए हो गया है। भारतीय टीम का वेस्टइंडीज दौरा 3 अगस्त से शुरु होना है। रविवार को मुंबई में अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की जगह इस दौरे पर युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मौका दिया गया है।
20. शीला दीक्षित के निधन पर भारतीय टीम के इन खिलाड़ियों ने जताया शोक
बीते शनिवार को कांग्रेस पार्टी की दिग्गज नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन हो गया। 81 साल की शील दीक्षित की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।