लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

TOP 20 NEWS 28 DEC : आज की 20 सबसे बड़ी खबरें

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गिररिराज सिंह ने शनिवार को यहां कहा कि भारत में जो काम मुगलों और अंग्रेजों ने नहीं किया, वह काम राहुल गांधी और टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग कर रहे हैं।

1. प्रियंका गांधी का यूपी पुलिस पर बड़ा आरोप, कहा – मेरा गला दबाकर रोका गया, धक्का देने से गिर गई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज लखनऊ दौरे पर हैं। स्थापना दिवस के मौके पर प्रियंका गाँधी ने सीएए और एनआरसी पर मोदी सरकार और राज्य की अन्य विपक्षी पार्टियों का मुखर विरोध किया। वही , प्रियंका गांधी कार्यक्रम के बाद पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के परिवार से मिलने के लिए निकलीं। लेकिन लखनऊ पुलिस ने 1090 चौराहे पर उनका काफिला रोक लिया। …. READ MORE

2. गिररिराज सिंह बोले- भारत में जो काम मुगलों ने नहीं किया, उसे राहुल गांधी कर रहे
केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गिररिराज सिंह ने शनिवार को यहां कहा कि भारत में जो काम मुगलों और अंग्रेजों ने नहीं किया, वह काम राहुल गांधी और टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग कर रहे हैं। …. READ MORE
3. BJP और RSS को असम की संस्कृति, भाषा और पहचान पर हमला नहीं करने दिया जाएगा : राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि केंद्र और असम की भाजपा सरकारों की नीतियों के चलते यह राज्य हिंसा के पथ पर लौट सकता है। गांधी ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में शांति लाने वाली असम संधि को बर्बाद नहीं किया जाना चाहिए। …. READ MORE
4. हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होंगे मांझी, औवेसी की रैली से किनारा किया
हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने एआईएमआईएम प्रमुख असदु्द्दीन औवेसी की रविवार को किशनगंज में होने वाली रैली से किनारा करते हुए झारखंड में हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होने का ऐलान किया है। औवेसी की रैली में शामिल होने के मांझी के फैसले से बिहार में विपक्षी महागठबंधन की भौहें तन गई थीं क्योंकि उनकी पार्टी कांग्रेस और राजद समेत पांच दलों के महागठबंधन का हिस्सा है। …. READ MORE
5. चिदंबरम ने CAA प्रदर्शनों पर टिप्पणी को लेकर सेना प्रमुख पर साधा निशाना, बोले- अपने काम से रखें मतलब
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शनिवार को सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत पर तीखा हमला बोला और उनसे अपने काम से मतलब रखने को कहा। जनरल रावत ने हाल ही में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों की आलोचना की थी। …. READ MORE
6. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा- कौन हैं प्रशांत किशोर? मैं नहीं जानता, चुनावी रणनीतिकार ने दिया ये जवाब
दिल्ली में विधानसभा के चुनाव होने वाले है ऐसे में राजनीतिक दलों चुनाव की तैयारी जोरों शोरों से कर रहे है। ऐसे में राजनीतिक दल एक-दूसरे पर वार-पलटवार का एक भी मौका नहीं गंवा रहे। इसी बीच केंद्र सरकार के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी द्वारा के रणनीतिकार प्रशांत किशोर की बात पर कहा कि कौन है प्रशांत किशोर? मैं नहीं जानता। …. READ MORE
7. लखनऊ में बोलीं प्रियंका गांधी- आजादी के आंदोलन में योगदान न देने वाले आज भय फैला रहे
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने देश में सीएए के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के बीच शनिवार को केंद्र और राज्य में सत्तासीन भाजपा पर हमला बोला और कहा कि जिन्होंने आजादी के आंदोलन में कोई योगदान नहीं दिया, आज वे देशभक्त बनकर देश में भय फैला रहे हैं। …. READ MORE
8. अंग्रेजों की मुखबिरी करने वाले कांग्रेस की विरासत पर सवाल उठा रहे हैं : CM गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए शनिवार को कहा कि आजादी के आंदोलन में अंग्रेजों की मुखबिरी करने वाले आज कांग्रेस की विरासत पर सवाल उठा रहे हैं। इसके साथ ही गहलोत ने दोहराया कि देश के मौजूदा हालात में संविधान खतरे में है और लोकतंत्र की हत्या हो रही है। …. READ MORE
9. मेरठ SP के पाक चले जाने वाले बयान पर प्रियंका ने की भाजपा की आलोचना, ट्वीट कर कही ये बात
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को भाजपा पर शनिवार को आरोप लगाया कि पार्टी ने संस्थाओं में सांप्रदायिकता का जहर इस हद तक घोल दिया है कि अधिकारियों को संविधान की कसम की भी कद्र नहीं रह गई। प्रियंका ने अपने ट्वीट में मेरठ का एक कथित वीडियो टैग किया जिसमें एक पुलिस अफसर एक समुदाय विशेष के लोगों को पाकिस्तान चले जाने को कहता दिख रहा है। …. READ MORE
10. कांग्रेस ने मुंबई में पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर फ्लैग मार्च निकाला
कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने शनिवार को पार्टी के स्थापना दिवस पर ‘भारत बचाओ-संविधान बचाओ’ के संदेश के साथ एक फ्लैग मार्च निकाला। अगस्त क्रांति मैदान से लेकर गिरगांव चौपाटी के पास लोकमान्य तिलक की प्रतिमा तक मार्च निकाला गया। …. READ MORE
11. झारखंड : रघुवर दास बोले- तन-मन’ से जनता की सेवा की, हार का मलाल नहीं
झारखंड के निवर्तमान मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज यहां कहा कि उन्होंने पूरे पांच वर्ष ‘तन-मन’ से राज्य की सवा तीन करोड़ जनता की सेवा की लेकिन जनता ने जो जनादेश दिया है वह भी शिरोधार्य है उसका मलाल नहीं है। निवर्तमान मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘झारखड के निर्माण के बाद 14 वर्षों से निराश और हताश जनता के मन में मैंने सरकार के प्रति विश्वास पैदा किया। …. READ MORE
12. महाराष्ट्र: आदित्य ठाकरे बोले- BJP हमें सत्ता से करती है बेदखल
शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष शिवसेना से ईर्ष्या करता है क्योंकि जो पहले सत्ता में थे वह अब बाहर हो गए हैं। उन्होंने कहा  कि वे अब सत्ता से बाहर हो गए हैं, जिसकी वजह से दुखी हैं और मैं उन्हें कभी ‘बरनॉल’ लगाने की सलाह नहीं दूंगा। …. READ MORE
13. दिल्ली में साल का सबसे सर्द दिन आज, राजस्थान के 5 शहरों में पारा शून्य के नीचे पहुंचा
देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की सर्दी और शीतलहर की चपेट में है। दिल्ली में लगातार लुढ़कते पारे के साथ कंपकंपाने वाली ठंड पड़ रही है। राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 2.4 डिग्री पर पहुंच गया।शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा जिससे दृश्यता कम हो गई और सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ा। …. READ MORE
14. CAA और एनआरसी पर अफवाह फैलाने वालों में डर पैदा करने के लिए करें कड़ी कार्रवाई : योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) को लेकर अफवाह फैलाने वालों में डर पैदा करने वाली कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। योगी ने वाराणसी के सर्किट हाउस में जिले की कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि संशोधित नागरिकता कानून एनआरसी और एनपीआर के बारे में अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाए ताकि ऐसे तत्वों में ‘भय’ व्याप्त हो। …. READ MORE
15. केंद्रीय गृह मंत्री ने दिल्ली में ITBP मुख्यालय का दौरा कर चीन सीमा पर संचालन तैयारियों की समीक्षा की
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को यहां भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) मुख्यालय का दौरा कर चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर संचालनात्मक तैयारियों की समीक्षा की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। शाह के साथ गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और गृह सचिव अजय भल्ला भी मौजूद थे। उन्होंने यहां लोधी रोड स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में बल के मुख्यालय में करीब चार घंटे बिताए। …. READ MORE
16. स्थापना दिवस पर बोली कांग्रेस- हमारे लिए हमेशा सबसे पहले भारत है
कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को 135वें स्थापना दिवस का जश्न मनाया और इस मौके पर पार्टी ने कहा कि उसके लिए सदा सबसे पहले भारत है। पार्टी ने ट्वीट कर कहा, ”देश के लिए बलिदान कांग्रेस पार्टी के लिए सबसे ऊपर है। हमारी स्थापना के बाद से, स्वतंत्रता आंदोलन के दैरान और आगे भी हमेशा सबसे पहले भारत है। …. READ MORE
17. लाहौर हाई कोर्ट ने की मौत की सजा के खिलाफ परवेज मुशर्रफ की याचिका वापस
लाहौर हाई कोर्ट ने पाकिस्तान के पूर्व सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ के उस आवेदन को लौटा दिया है जिसमें उन्होंने देशद्रोह के मामले में एक विशेष अदालत द्वारा सुनाई गई मौत की सजा को चुनौती दी थी। लाहौर हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार कार्यालय ने शीतकालीन अवकाश के चलते पूर्ण पीठ की उपलब्धता न होने का हवाला देते हुए याचिका को लौटा दिया। …. READ MORE
18. संयुक्त राष्ट्र ने 2020 का तय किया बजट, युद्ध अपराधों की जांच के लिए धनराशि का प्रावधान
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने शुक्रवार को 2020 के लिए 3.07 अरब अमेरिकी डॉलर का अपना परिचालन बजट निर्धारित किया है। बजट में पहली बार सीरिया और म्यामां में युद्ध अपराधों की जांच के लिए धनराशि का प्रावधान किया गया है। अगले वर्ष का बजट 2019 से कुछ ज्यादा है। 2019 का बजट 2.9 अरब अमेरिकी डॉलर का था। …. READ MORE
19. मैरी कॉम और निकहत फाइनल में आमने-सामने
छह बार की विश्व चैम्पियन एम सी मैरी कॉम अगले साल होने वाले ओलंपिक क्वालीफायर के लिये महिला मुक्केबाजी ट्रायल्स के 51 किग्रा फाइनल में निकहत जरीन के सामने होंगी। दोनों ने यहां शुक्रवार को अपने पहले दौर के मुकाबलों में सर्वसम्मत फैसले में जीत हासिल की। निकहत जरीन ने यहां ज्योति गुलिया को जबकि कई बार की एशियाई चैम्पियन मैरी कॉम ने रितु ग्रेवाल को मात दी। …. READ MORE
20. हेड का शतक, कंगारुओं ने कसा शिकंजा
आस्ट्रेलिया ने दो शुरूआती विकेट जल्दी लेकर शुक्रवार को दूसरे क्रिकेट टेस्ट में न्यूजीलैंड पर दबाव बना लिया जबकि मेजबान टीम ने ट्रेविस हेड के 114 रन की मदद से पहली पारी में 467 रन का विशाल स्कोर बनाया। …. READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + twenty =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।