लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

TOP 20 NEWS 31 December : आज की 20 सबसे बड़ी खबरें

बसपा अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को कहा कि देश की पूरी जनता को भारतीय के बजाय हिन्दू मानने की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा की ‘‘साम्प्रदायिक’’ सोच के कारण ही देश में अशांति और अराजकता का माहौल व्याप्त है।

1. मायावती बोली- आम जनता को ‘हिन्दू’ के बजाय भारतीय मानने से ही होगा देश का भला
बसपा अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को कहा कि देश की पूरी जनता को भारतीय के बजाय हिन्दू मानने की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा की ‘‘साम्प्रदायिक’’ सोच के कारण ही देश में अशांति और अराजकता का माहौल व्याप्त है। मायावती ने लोगों को नये वर्ष के बधाई संदेश के साथ भाजपा और संघ को आड़े हाथ भी लिया। …. READ MORE
2. CAA हिंसा : PFI पर प्रतिबंध के लिए डीजीपी ने की सिफारिश, केशव प्रसाद मौर्य बोले- हिंसा में इसका हाथ
नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और नेशनल सिटीजन रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में पिछले दिनो उत्तर प्रदेश में हुये हिंसक विरोध प्रदर्शन के पीछे पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआई) का हाथ होने के सबूत मिलने के बाद योगी सरकार ने केन्द, से इस संगठन को प्रतिबंधित करने की सिफारिश की है। …. READ MORE
3. रविशंकर प्रसाद बोले- केरल विधानसभा सहित राज्य विधानसभाओं के पास CAA पर कोई शक्ति नहीं
केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को कहा कि नागरिकता पर कोई कानून पारित करने की शक्तियां सिर्फ संसद के पास है और केरल विधानसभा सहित किसी राज्य विधानसभा को यह अधिकार प्राप्त नहीं है। …. READ MORE
4. सरकार ने की 102 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की पहचान, 5 साल में होगा क्रियान्वयन : सीतारमण
ढांचागत परियोजनाओं में निवेश को बढ़ावा देने के सरकार के संकल्प पर जोर देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐसी चिह्नित परियोजनाओं का एक खाका मंगलवार को प्रस्तुत किया जिन पर पांच साल में 102 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। …. READ MORE
5. शिवसेना के वरिष्ठ विधायकों को मंत्री पद नहीं दिए जाने पर बोले राउत- हमारे पास थे सीमित विकल्प
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र मंत्रिपरिषद् में शामिल न किए जाने पर शिवसेना के कुछ वरिष्ठ नेताओं के नाखुश होने की अटकलों के बीच पार्टी के सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि तीन पार्टी की गठबंधन सरकार में शिवसेना के पास ‘‘सीमित विकल्प’’ थे। …. READ MORE
6. केंद्र सरकार ने सैन्य मामलों के लिए बनाया नया विभाग, CDS होंगे इसके प्रमुख
केंद्र सरकार ने सैन्य मामलों का एक नया विभाग बनाया है जिसके प्रमुख नव नियुक्त चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत होंगे। मंगलवार को जारी एक सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गई। …. READ MORE
7. जनरल मनोज मुकुंद नरवाने बने 28वें नए सेना प्रमुख, बिपिन रावत की मौजूदगी में संभाला पद
जनरल मनोज मुकुंद नरवाने ने आज 28वें सेना प्रमुख का कार्यभार संभाल लिया है। बिपिन रावत मौजूदगी में ही नरवाने ने पदभार को ग्रहण किया। लेफ्टिनेंट जनरल नरावने अभी तक उप-सेनाप्रमुख की जिम्मेदारी निभा रहे थे। …. READ MORE
8. अयोध्या : CM योगी आदित्यनाथ ने मस्जिद के लिए 5 स्थलों की पहचान की
अयोध्या राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद में सुप्रीम कोर्ट द्वारा सरकार को मुस्लिम पक्ष को मस्जिद बनाने के लिए पांच एकड़ भूमि देने के निर्देश के बाद सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड फिलहाल कोई निर्णय भले ही नहीं कर पाया है, लेकिन योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रस्तावित मस्जिद के लिए पांच स्थलों की पहचान कर ली है। …. READ MORE
9. महाराष्ट्र के मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी से की मुलाकात
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाले पार्टी नेताओं एवं राज्य सरकार में अपनी पार्टी के कोटे के मंत्रियों से मंगलवार को मुलाकात की। …. READ MORE
10. उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने जनरल बिपिन रावत को CDS बनने पर दी बधाई
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने देश के पहले चीफ़ आफ डिफ़ेंस स्टाफ़ (सीडीएस) का पदभार संभालने के लिए जनरल बिपिन रावत को मंगलवार को बधाई एवं शुभकामनायें दी। नायडू ने ट्वीट किया, “देश के पहले सीडीएस बनाए जाने पर जनरल रावत को बधाई। …. READ MORE
11. दिल्ली सरकार ने प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन नाम बदलकर किया सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन
दिल्ली सरकार की नामकरण समिति ने प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन करने का मंगलवार को फैसला किया। इस बाबत घोषणा करते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि समिति ने अपनी बैठक में मुकरबा चौक और इसके फ्लाईओवर का नाम करगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन विक्रम बत्रा के नाम पर रखने और एमबी रोड का नाम आचार्य श्री महाप्रज्ञा मार्ग करने का भी निर्णय किया। …. READ MORE
12. सिसोदिया ने हरदीप पुरी से पूछा- क्या अनधिकृत कॉलोनियों के नियमितीकरण पर भाजपा का ऐलान जुमला था
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अनधिकृत कॉलोनियों के मुद्दे पर मंगलवार को केन्द्र पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या भाजपा का इन क्षेत्रों को नियमित करने का वादा सिर्फ एक ‘‘जुमला’’ है। …. READ MORE
13. अखिलेश ने BJP पर लगाया चुनाव जीतने के लिए तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर केवल चुनाव जीतने के लिए तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। अखिलेश यादव ने एनआरसी/एनपीआर और नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में पार्टी मुख्यालय से विधानभवन तक सपा विधायकों की एक रैली को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि बीजेपी धर्म के आधार पर नागरिकता देना चाहती है जो संविधान के खिलाफ है। …. READ MORE
14. केरल के CM पिनराई विजयन ने विधानसभा में सीएए विरोधी प्रस्ताव किया पेश
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने विवादित नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को रद्द करने की मांग करते हुए राज्य विधानसभा में मंगलवार को एक प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव को पेश करते हुए विजयन ने कहा कि सीएए ‘‘धर्मनिरपेक्ष’’ नजरिए और देश के ताने बाने के खिलाफ है तथा इसमें नागरिकता देने में धर्म के आधार पर भेदभाव होगा। …. READ MORE
15. सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवाने बोले- भारत के पास है आतंकवाद के स्रोत पर हमला करने का अधिकार
पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाने ने मंगलवार को कहा कि अगर पड़ोसी देश राज्य प्रायोजित आतंकवाद को नहीं रोकता है तो इस स्थिति में भारत के पास आतंक के स्रोत पर हमला करने का अधिकार है। सेना प्रमुख का कार्यभार संभालने के बाद कहा कि हमने प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ ‘दृढ़ संकल्पित दंडात्मक जवाब’ की रणनीति बनायी है। …. READ MORE
16. डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन ने आतंकवाद से निपटने, द्विपक्षीय संबंधों पर की बात
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को आतंकवाद से निपटने और द्विपक्षीय संबंधों पर फोन पर बात की। सोमवार को व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। …. READ MORE
17. टेक्सास के बंदूक कानूनों ने ही बचाई गिरजाघर हमले में कई लोगों की जान : डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि टेक्सास राज्य में बंदूक कानूनों ने ही उस समय कई लोगों की जान बचाई जब एक गिरजाघर के सुरक्षा अधिकारी ने उस बंदूकधारी को गोली मार दी जिसने प्रार्थना सभा के दौरान दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। …. READ MORE
18. विराट, बुमराह दशक की टी-20 टीम में
भारतीय कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को विजडन ने दशक की टी20 अंतर्राष्ट्रीय टीम में शामिल किया है लेकिन महेंद्र सिंह धोनी इस टीम में जगह नहीं बना पाये। आस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच को टीम का कप्तान बनाया गया है जिसमें दो अन्य आस्ट्रेलियाई शेन वाटसन और ग्लेन मैक्सवेल, इंग्लैंड के जोस बटलर और डेविड विली, अफगानिस्तान के आलराउंडर मोहम्मद नबी और राशिद खान, न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो और श्रीलंका के लेसिथ मलिंगा शामिल हैं। …. READ MORE
19. पोंटिंग ने कोहली को दशक की टेस्ट टीम का कप्तान चुना
पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने सोमवार को भारतीय कप्तान विराट कोहली को दशक की ऑल स्टार टेस्ट टीम का कप्तान चुना। उनकी इस टीम में इंग्लैंड के चार खिलाड़ी शामिल हैं। पोंटिंग की पिछले दस साल के प्रदर्शन पर आधार पर तैयार की गयी टीम में कोहली के अलावा कोई अन्य भारतीय शामिल नहीं है। …. READ MORE
20. कोहली शीर्ष पर बरकरार, पुजारा एक पायदान खिसके
भारतीय कप्तान विराट कोहली वर्ष के आखिर में आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज रहेंगे लेकिन लंबी अवधि के प्रारूप के विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा एक पायदान नीचे पांचवें स्थान पर खिसक गये। कोहली के 928 रेटिंग अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर काबिज आस्ट्रेलियाई स्टार स्टीव स्मिथ (911) से काफी आगे हैं। …. READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।