1 ओमिक्रोन बनेगा बच्चों के लिए खतरा , वैज्ञानिकों ने जताई चिंता !
दक्षिणी अफ्रीकी डॉक्टर का कहना है कि इस बार 5 साल से कम उम्र के बच्चों में भी संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि, सभी बच्चे ओमिक्रॉन से संक्रमित नहीं हैं, फिर भी बच्चों में संक्रमण बढ़ने से चिंता जरूर बढ़ गई है। आगे बात दें कि शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका में 16,055 नए मामले सामने आए हैं और 25 मरीजों की मौत हुई है। वैज्ञानिकों के अनुसार कहा जा रहा हैं कि सभी एज ग्रुप में संक्रमण की बढ़ने का ट्रेंड देखा जा रहा है खास तौर से 5 साल से छोटे बच्चों में।
2 किसान करेंगे आज महापंचायत , आंदोलन से जुड़ा हो सकता है बड़ा फैसला
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया। उन्होंने लिखा है कि 4 दिसंबर की संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में सभी किसान संगठन सर्वसम्मति से अहम फैसला लेंगे। सरकार टेबल पर आएगी तो हम किसानों की शहादत से जुड़े सभी तथ्य सामने रखेंगे। कहा जा सकता है कि आज इस बात का फैसला किया जा सकता है कि आने वाले समय में आंदोलन समाप्त होता है या नहीं।
3 आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा जवाद तूफान , अलर्ट किया गया जारी
तूफान ‘जवाद’ आज आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा। बंगाल की खाड़ी से उठे इस चक्रवात का असर सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश-ओडिशा और बंगाल में देखने को मिल सकता है। जानमाल के संभावित नुकसान से बचने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार राज्य में अलर्ट घोषित कर दिया है। स्कूल- कालजों के साथ कई ट्रनों को रद कर दिया गया है। ओडिशा के पूरी में भी चक्रवात तूफान जवाद को लेकर चेतावनी जारी की गई है। सभी मछुआरों को समुद्र में ना जाने की सलाह दी गई है।
4 आज देहरादून में जनता को संबोधित करंगे PM मोदी ,योजनाओं का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 18 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही मोदी चुनाव रैली को संबोधित करेंगे। एक वरिष्ठ पुलिस अफसर के मुताबिक मोदी दिल्ली से वायुसेना के विशेष विमान से दोपहर 12:25 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां राज्यपाल गुरुमीत सिंह, सीएम पुष्कर सिंह धामी उनकी आगवानी करेंगे।
5 दिल्ली बन सकती है गैस चैंबर ! लोगों को उठानी होगी परेशानियां
दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से अभी राहत मिलती नहीं दिख रही है। हवा की रफ्तार सुस्त होने से शनिवार को हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है। दिल्ली की हवा शुक्रवार को भी बेहद खराब श्रेणी में रिकॉर्ड की गई। दिल्लीवाले लगातार प्रदूषण भरी हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। सुबह के समय कोहरा, बादल छाने और शांत पड़ी हवा के चलते गुरुवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 429 के अंक पर था। इसे गंभीर श्रेणी में रखा जाता है।