Uttarakhand में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात ठप

Uttarakhand में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात ठप
Published on

Uttarakhand Heavy Rain: उत्तराखंड के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से जन जीवन प्रभावित है। भारी बारिश से और पहाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन होने से राजमार्ग ठप हो गया।

Highlights

  • उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से यातायात ठप
  • बारिश के बाद केदारनाथ यात्रा भी रोका गया
  • बुलडोजर के जर‍िए हटाया जा रहा मार्ग से मलबे

Uttarakhand में भूस्खलन होने से राजमार्ग ठप

उत्तराखंड(Uttarakhand) में देहरादून के विकासनगर में सोमवार सुबह भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जिले में जोनसर के पहाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन होने से राजमार्ग ठप हो गया। इसके अलावा प्रशासन को ककाडी खड्ड के भी पास भारी मलबा इकट्ठा होने और जजरेड की पहाड़ियों से लगातार पत्थर गिरने के कारण जिले के कालसी चकराता मोटर मार्ग, ध्वैरा मोड़ को बंद करना पड़ा।

बुलडोजर के जर‍िए हटाया जा रहा मार्ग से मलबे

पहाड़ों से लगातार पत्थरों के गिरने के कारण पीडब्ल्यूडी को मार्ग खोलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुलडोजर के जर‍िए मार्ग से मलबे को हटाया जा रहा है। विकास नगर के अलावा प्रदेश के चमोली जिले में भी कई दिनों से हो रही भारी बारिश की वजह से हुए जलभराव और भूस्खलन की वजह से पागल नाला में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद करना पड़ा है।

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भी हुआ बंद

बारिश की वजह से गिरे मलबे और पत्थरों की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिट्टी और पत्थरों का ढेर इकट्ठा हो गया। इसके चलते राजमार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन ठप होने के चलते दोनों तरफ आने और जाने वाहन फंसे हैं। स्थानीय प्रशासन मलबे को हटाकर यातायात बहाल करने की कोशिश में लगा है, लेकिन बीच-बीच में मलबे के गिरने की वजह से काम को रोकना पड़ता है, इससे यातायात बहाल होने में समय लग रहा है। में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद करना पड़ा है।

केदारनाथ यात्रा भी रोका गया

भारी बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा को भी फिलहाल के लिए रोका गया है। मौसम ठीक होते ही फिर से यात्रा को सुचारू किया जाएगा। रविवार देर रात से ही हो रही पहाड़ों में मूसलाधार बारिश से जनपद का जन जीवन अस्त व्यस्त है। कहीं लैंडस्लाइड तो कहीं पेड़ों के उखड़ने से तबाही का मंजर है। भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel 'PUNJAB KESARI' को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Related Stories

No stories found.
logo
Punjab Kesari
www.punjabkesari.com