दिल्ली पुलिस ने बिहार के जहानाबाद से जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के स्कॉलर शरजील इमाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। इमाम पर पुलिस ने देशद्रोह का मुकदमा दर्ज है। यहां अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जेएनयू के इतिहास अध्ययन केंद्र में अध्ययनरत पीएचडी छात्र शरजील पर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान कथित भड़काऊ भाषण देने के मामले में कई राज्यों में देशद्रोह के मामले दर्ज किये गये हैं।
एनसीसी के कार्यक्रम में PM मोदी बोले- पाक को धूल चटाने में 10 दिन भी नहीं लगेंगे’
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया, ‘‘हमने शरजील इमाम को जहानाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।’’ पुलिस ने बिहार निवासी इमाम का पता लगाने के लिए पांच दलों को तैनात किया था। उसे पकड़ने के लिए मुंबई, पटना और दिल्ली में छापे मारे गये।
बता दें दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के आला-अफसर ने सोमवार को दावा किया था कि 25 जनवरी 2020 को शाम करीब 7-8 बजे के बीच फरार शरजील इमाम को अंतिम बार बिहार के फुलवारी शरीफ में एक मीटिंग में आखिरी बार देखा गया था।


Download Android App
Download iOS App



