लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

गांधी जयंती पर देश भर में राष्ट्रपिता को दी गयी श्रद्धांजलि

NULL

नई दिल्ली : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 149 वीं जयंती पर देश के विभिन्न राज्यों में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई, विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया और उनके अहिंसा के विचार को फैलाने का संकल्प लिया गया। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने गुवाहाटी के गांधी मंडप में 319.5 फुट ऊंचा राष्ट्र ध्वज फहराया, जो देश में तीसरा सबसे ऊंचा राष्ट्र ध्वज है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक अटारी बार्डर (360 फुट) और पुणे के पिंपरी छिंदवाड़ भक्ति शक्ति चौक (351 फुट) के बाद यह तीसरा सबसे ऊंचा राष्ट्र ध्वज है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममना बनर्जी ने महात्मा गांधी को उनकी 149 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि लोगों को देश में उनके अहिंसा के विचार का प्रसार करना चाहिए।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘गांधीजी की 149 वीं जयंती मनाने के लिए हम एक विश्वविद्यालय की स्थापना कर रहे हैं।’’ ममता ने देश में सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि महात्मा गांधी हमेशा ही सहिष्णुता के लिए खड़े रहें और सभी धर्मों के प्रति सम्मान प्रकट किया। उन्होंने गांधी को सही मायने में जन नेता बताया। उन्होंने कहा कि हमें गांधीजी जैसे नेतृत्वकर्ता की जरूरत है जो संकट की घड़ी में हमारा मार्ग निर्देशन करें। बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में स्थित गांधी की एक विशाल प्रतिमा पर गणमान्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद पदयात्रा की गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक कार्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह को याद करते हुए कहा कि नील आंदोलन ने मोहनदास करमचंद गांधी को महात्मा में तब्दील कर दिया। उन्होंने गर्दनीबाग में छह मंजिला बापू टावर की आधारशिला भी रखी। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर लखनऊ में श्रद्धासुमन अर्पित किए। उत्तराखंड में पदयात्राएं की गई।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने डोईवाला में इसका नेतृत्व किया। इसका उद्देश्य सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश का प्रसार करना है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला के ऐतिहासिक रिज में स्थित गांधी स्मारक पर राष्ट्रपिता को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी पुष्पांजलि अर्पित की। चंडीगढ़ से प्राप्त खबर के मुताबिक पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने लोगों से गांधी जी के बताए शांति और अहिंसा के मार्ग पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग ने राज्य के सभी 22 जिलों और 90 अनुमंडलों में मेगा कैम्प का आयोजन किया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने महात्मा गांधी की 149 वीं जयंती मनाने के लिए दो साल तक चलने वाले समारोहों का मंगलवार को भुवनेश्वर में

शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने गांधी जी की ओडिशा यात्रा को प्रदर्शित करने वाली तस्वीरों की एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने 1921 से 1946 के बीच ओडिशा की करीब सात यात्राएं की थी। पटनायक ने कासुभद्र नदी पर 27 करोड़ रूपये की लागत से बने एक पुल का भी उदघाटन किया। साथ ही, समूचे राज्य से गांधी जयंती मनाए जाने की खबरें हैं। इस अवसर पर शैक्षणिक संस्थानों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने ईटानगर में गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और इस अवसर पर आयोजित स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गांधी जी को पुष्पांजलि अर्पित की तथा लोगों से राष्ट्रपिता के सपनों को साकार करने का अनुरोध किया। मुर्मू ने कहा कि जाति और धर्म के अंतर को दूर करने के लिए आगे बढ़ने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का स्वच्छ भारत तभी सार्थक होगा जब यह लोगों का आंदोलन बनेगा। इस मौके पर दास ने कहा कि झारखंड का 99 फीसदी हिस्सा खुले में शौच से मुक्त हो गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि गांधी के विचारों, उपदेशों और उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं, राकांपा नेताओं ने भाजपा नीत केंद्र और महाराष्ट्र सरकार पर देश को पीछे ले जाने का आरोप लगाते हुए मुंबई में मूक प्रदर्शन के साथ गांधी जयंती मनाई। राकांपा ने भाजपा पर समुदायों के बीच नफरत फैलाने का आरोप लगाया और जोर देते हुए कहा कि भारत गांधी जी के सत्य के रास्ते पर चलकर ही आगे बढ़ सकता है। महाराष्ट्र राकांपा इकाई प्रमुख जयंत पाटिल, पूर्व मंत्री – अजीत पवार, छगन भुजबल और मुंबई राकांपा प्रमुख सचिन अहीर ने गांधी की प्रतिमा के पास मौन रखा। यह राज्य सचिवालय के पास स्थित है।

उन्होंने अपने मुंह पर काली पट्टी बांध रखी थी। पाटिल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि केंद्र और राज्य सरकार आम आदमी की चिंताओं को दूर करने में विफल रही है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहानी ने नयी दिल्ली स्थित रेल भवन में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा का अनावरण किया। रेलवे के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मिशन सत्यनिष्ठा के तहत करीब चार लाख कर्मचारियों को सत्य के प्रति प्रतिबद्ध रहने के लिए 300 स्थानों पर प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सभी महाप्रबंधक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े हुए थे। चेन्नई में तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कोहिमा से प्राप्त खबर के मुताबिक गांधी जयंती पर ग्रामीण नगालैंड को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया गया। लोक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग मंत्री जैकब झिमोमी ने इसकी औपचारिक घोषणा की। मणिपुर के सीमावर्ती शहर मोरे और तेंगनोपाल में असैन्य और सेना अधिकारियों की एक टीम ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान का आयोजन संयुक्त रूप से मणिपुर पुलिस ने किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।