उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने रक्षामंत्री से गढ़वाल राइफल के लापता जवान राजेंद्र सिंह की सकुशल वापसी के प्रयास तेज करने का अनुरोध किया।
राज्य सूचना केन्द्र की यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री रावत ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे राज्य के सीमांत क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विकास तथा लोगों का जीवन सरल बनाने में सेना के सहयोग पर भी विस्तार से चर्चा की।
रावत ने रक्षा मंत्री से गढ़वाल राइफल के लापता जवान राजेन्द्र सिंह की सकुशल वापसी के लिये केन्द्र सरकार से प्रयास तेज किये जाने का अनुरोध किया।