केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर बुधवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अपना जीवन महिला उत्थान के लिए समर्पित करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। स्वराज का मंगलवार रात को दिल का दौरा पड़ने से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था। वह 67 वर्ष की थीं।
स्वराज को ‘दीदी’ कहते हुए ईरानी ने उनके अचानक निधन पर शोक जताया। ईरानी ने लिखा, ‘‘असंख्य महिला कार्यकर्ताओं की प्रेरणा दीदी का आकस्मिक निधन हम सबको स्तब्ध कर गया। आज उनके शोकाकुल परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त करती हूं। एक कार्यकर्ता के नाते महिला उत्थान के प्रति अगर हम अपना जीवन समर्पित करें तो वह दीदी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।’’
असंख्य महिला कार्यकर्ताओं की प्रेरणा दीदी का आकस्मिक निधन हम सबको स्तब्ध कर गया । आज उनके शोकाकुल परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त करती हूँ ।एक कार्यकर्ता के नाते महिला उत्थान के प्रति अगर हम अपना जीवन समर्पित करे तो वो दीदी के प्रति सच्ची श्रधांजलि होगी । pic.twitter.com/J7aJTCQtpm
— Smriti Z Irani (@smritiirani) August 7, 2019
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में उस घटना का जिक्र किया जब स्वराज ने अपनी बेटी बांसुरी से कहा था कि वह एक रेस्तरां चुनें जहां वे तीनों के खाने पर जा सकें। उन्होंने ट्वीट किया कि आपने बांसुरी को हमारे लिए एक रेस्तरां चुनने को कहा था, ताकि हम जीत का जश्न मना सकें। आप हम दोनों से किया वादा पूरा किए बिना ही चली गईं।


Download Android App
Download iOS App



