ट्विटर ने उन ट्वीट्स को लेबल करने की बात कही है, जिनमें कोविड वैक्सीनेशन को लेकर भ्रामक सूचनाएं होंगी। साथ ही अगर कोई बार-बार ऐसा करता है तो उसे हमेशा के लिए उस व्यक्ति के अकाउंट को सस्पेंड भी कर दिया जाएगा। ट्विटर द्वारा इस तरह के भ्रामक ट्वीट्स के खिलाफ एक स्ट्राइक सिस्टम का उपयोग किया जाएगा और 5 या उससे अधिक स्ट्राइक के परिणामस्वरुप अकाउंट हमेशा के लिए बंद हो जाएगा।
कंपनी ने सोमवार देर रात जारी अपने एक बयान में कहा है, हमारा मानना है कि स्ट्राइक सिस्टम से लोगों को हमारी नीतियों के बारे में जानने में मदद मिलेगी, जिससे ट्विटर पर संभावित रूप से हानिकारक और भ्रामक जानकारियों के प्रसार को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। कोविड-19 को लेकर नियमों को जारी किए जाने के बाद से अब तक ट्विटर ने 8,400 से अधिक ट्वीट्स हटाए हैं और दुनियाभर में 1.15 करोड़ अकाउंट्स को चुनौती दी है।
एक स्ट्राइक के बाद आपके अकाउंट को लेकर कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा। दो स्ट्राइक के बाद अकाउंट को 12 घंटे के लिए लॉक कर दिया जाएगा, तीन स्ट्राइक के बाद अकाउंट को अगले 12 घंटे के लिए दोबारा लॉक कर दिया जाएगा, चार स्ट्राइक के बाद 7 दिनों तक के लिए अकाउंट को लॉक किया जाएगा और पांच या इससे अधिक स्ट्राइक का मतलब हमेशा के लिए अकाउंट का निलंबन है।


Download Android App
Download iOS App



