विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने मंगलवार को 23 स्वघोषित, फर्जी और गैर-मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की सूची जारी की। इसमें सबसे ज्यादा आठ उत्तर प्रदेश की है। इस मामले में दिल्ली दूसरे स्थान पर है। दिल्ली में सात गैर-मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय चल रहे है। इन सस्थानों में छात्रों को प्रवेश लेने के लिए उच्च शिक्षा नियामक ने आगाह किया है।
यूजीसी सचिव रजनीश जैन ने कहा है कि लोगों और छात्रों को सूचित किया जाता है कि वर्तमान में देश के कई हिस्सों में यूजीसी अधिनियम का उल्लंघन करते हुए 23 संस्थान गैर-मान्यता प्राप्त चल रहे हैं। जिनमें से आठ उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालय है। जबकि दिल्ली में सात फर्जी विश्वविद्यालय चल रहे है। कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और पुडुचेरी में एक-एक फर्जी विश्वविद्यालय हैं।