कारगिल विजय दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को मातृभूमि की सुरक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले सेना के शहीदों को नमन किया है। आज कारगिल विजय की 21वीं वर्षगांठ है। भारतीय सेना ने कारगिल में पाकिस्तानी सैनिकों को परास्त कर विजय पताका फहराई थी।
करगिल विजय दिवस भारत के स्वाभिमान, अद्भुत पराक्रम और दृढ़ नेतृत्व का प्रतीक है। मैं उन शूरवीरों को नमन करता हूँ, जिन्होंने अपने अदम्य साहस से करगिल की दुर्गम पहाड़ियों से दुश्मन को खदेड़ कर वहाँ पुनः तिरंगा लहराया। मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित भारत के वीरों पर देश को गर्व है। pic.twitter.com/mD9Ged8Pkz
— Amit Shah (@AmitShah) July 26, 2020
शाह ने कारगिल युद्ध में मातृभूमि की रक्षा के लिये प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को नमन करते हुए कहा,’ कारगिल विजय दिवस भारत के स्वाभिमान, अछ्वुत पराक्रम और दृढ़ नेतृत्व का प्रतीक है। मैं उन शूरवीरों को नमन करता हूँ, जिन्होंने अपने अदम्य साहस से कारगिल की दुर्गम पहाड़यिं से दुश्मन को खदेड़ कर वहाँ पुन: तिरंगा लहराया। मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित भारत के वीरों पर देश को गर्व है।’