महाराष्ट्र के अहमदनगर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की एक कार्यक्रम के दौरान उनकी तबीयत ख़राब हो गयी है। कार्यक्रम ने महराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव उनके साथ मौजूद थे। गडकरी स्टेज पर ही बेहोश हो गए उनको गवर्नर ने ही स्टेज पर संभाला। गडकरी को अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि चिकित्सक उनकी जांच कर रहे हैं। नितिन गडकरी के ऑफिस से ट्वीट कर जानकारी दी कि उनकी तबीयत अब पहले से ठीक है।
केंद्रीय मंत्री श्री नितीन गडकरी जी की तबियत अब स्वस्थ है और वे अपने आगे के निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना हुए हैं।
— Office Of Nitin Gadkari (@OfficeOfNG) December 7, 2018
अब नितिन गडकरी अपने बाकी कार्यक्रम में जा रहे हैं। यह घटना तब हुई जब वह महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ (एमपीकेवी) कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रीय गान के लिए अन्य गणमान्य लोगों के साथ खड़े हुए थे। गडकरी ने अचानक असहज महसूस करने लगे और अपना संतुलन खोकर मंच पर गिर पड़े।
Heard Shri @nitin_gadkari ji is not well. Praying for his quick recovery and good health. Get well soon.
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) December 7, 2018
महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.वी. राव और कुछ अन्य नेता उन्हें गिरने से बचाने के लिए उनकी ओर दौड़ पड़े। एक मेडिको टीम ने उनके स्वास्थ्य की जांच की और भाजपा के सहयोगियों ने उनकी हालत स्थिर बताई है। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर नितिन गडकरी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।