नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को बुधवार को राज्यसभा में सदन का उपनेता नियुक्त किया गया। सूत्रों ने बताया कि दो बार राज्यसभा के सदस्य रहे गोयल केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद का स्थान लेंगे जो लोकसभा के लिए निर्वाचित हो गए हैं।
पश्चिम बंगाल में हड़ताल पर पूरे प्रदेश के सरकारी डॉक्टर, स्वास्थ्य सेवाएं ठप
नरेंद्र मोदी सरकार में रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री गोयल राज्यसभा में उप नेता होंगे जबकि सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता थावरचंद गहलोत को राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया गया है। गोयल महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य हैं। वह पहले भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रह चुके हैं।