सुशांत राजपूत सिंह सुसाइड केस में लोग सीबीआई जांच ली मांग कर रहे है। सोशल मीडिया पर सुशांत के फैंस लगातार उनके लिए न्याय की मांग कर रहे है। फैंस की इस मांग को जायज बताते हुए केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने रविवार को कहा कि मैंने महाराष्ट्र के सीएम से सीबीआई जांच का अनुरोध किया, लेकिन वह इसके पक्ष में नहीं थे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुंबई पुलिस ने इस मामले में कुछ भी नहीं किया और प्रचार के लिए लोगों की जांच कर रही थी। उन्होंने एक एफआईआर दर्ज नहीं की और न ही यह बताया कि वे किसकी जांच कर रहे हैं। अब इस मामले में पटना में एफआईआर दर्ज की गई है।
सुशांत सिंह मामले में बोले DGP गुप्तेश्वर पांडेय-चूहे-बिल्ली का खेल बंद करें रिया, सामने आकर रखें अपना पक्ष
उन्होंने कहा कि सीबीआई को केस ट्रांसफर करने की लोगों की मांग जायज है। मैंने यह अनुरोध महाराष्ट्र के मुख्यम्नत्री उद्धव ठाकरे से किया, लेकिन वह इसके पक्ष में नहीं थे। सीबीआई जांच न्याय के दृष्टिकोण से बेहतर होगी और सुशांत का परिवार भी यही चाहता है।
केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने इससे पहले भी इस मामले में मुंबई पुलिस की कार्यवाई पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस ने क्या जांच की उसकी रिपोर्ट मेरे पास नहीं है। लेकिन जो भी उन्होंने किया 40- 45 दिन तक कोई नतीजा निकला नहीं। यह जो मौत हुई है यह शक के दायरे में है इसमें कहीं कोई शक नहीं है।
उन्होंने यह भी साफ है कि अब तक की जांच में तथ्यों को सही तरीके से नहीं रखा गया। फिलहाल जितने एंगल सामने आ रहे हैं उनकी गंभीरता से जांच किए जाने की जरूरत है। गौरतलब है कि 34 वर्षीय अभिनेता सुशांत बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में 14 जून को फांसी के फंदे से लटके मिले थे।