कर्नाटक के हिजाब विवाद का मुद्दा देश के अन्य हिस्सों में भी दिखाई देने लगा। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और हैदराबाद में हिजाब के समर्थन में प्रदर्शन हुए। केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इस विवाद को हिजाबी हुड़ंग करार देते हुए कहा कि यह मुस्लिम लड़कियों की शिक्षा को तालिबानी ताले में बंद करने की कोशिश भर है।
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि “ये जो हिज़ाबी हुड़दंग है और तालिबानी हिस्टीरिया है, यह मुस्लिम लड़कियों की तालिम और तरक़्क़ी को तालिबानी ताले में बंद करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि आज देश संविधान से चलता है शरिया से तो चलेगा नहीं।
हिजाब विवाद पर विदेशों की प्रतिक्रिया को भारत ने किया खारिज
देश में चल रहे हिजाब विवाद पर कुछ देशों की आलोचना को भारत ने खारिज करते हुए कहा कि देश के आंतरिक मामलों पर ‘‘किसी अन्य मकसद से प्रेरित टिप्पणियां’’ स्वीकार्य नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि जो लोग भारत को जानते हैं उन्हें वास्तविकताओं की पर्याप्त समझ होगी।
हिजाब विवाद: कर्नाटक के शिक्षा मंत्री ने बताया कब खुलेंगे प्री-यूनिवर्सिटी और डिग्री कॉलेज
उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक के कुछ शैक्षणिक संस्थानों में वर्दी संबंधी नियमों से जुड़े मामले पर कर्नाटक हाई कोर्ट विचार कर रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे संवैधानिक ढांचे और तंत्र, लोकतांत्रिक लोकाचार तथा राजतंत्र के संदर्भ में मुद्दों पर विचार किया जाता है, उनका समाधान निकाला जाता है। जो लोग भारत को अच्छी तरह जानते हैं, उन्हें इन वास्तविकताओं की पर्याप्त समझ होगी। हमारे आंतरिक मुद्दों पर किसी अन्य मकसद से प्रेरित टिप्पणियां स्वीकार्य नहीं है।’’