लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

संयुक्त किसान मोर्चा का ऐलान, ‘देशभर में आज 3 घंटे रहेगा चक्का जाम’

संयुक्त किसान मोर्चा ने शनिवार को देशभर में 3 घंटे के लिए चक्का जाम रखने का ऐलान किया है। इस दौरान देश के सभी राष्ट्रीय राजमार्ग मार्गो और राज्यों के राजमार्गो को दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक जाम रखा जाएगा।

संयुक्त किसान मोर्चा ने शनिवार को देशभर में 3 घंटे के लिए चक्का जाम रखने का ऐलान किया है। इस दौरान देश के सभी राष्ट्रीय राजमार्ग मार्गो और राज्यों के राजमार्गो को दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक जाम रखा जाएगा। 
तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन की राह पकड़े किसानों की अगुवाई करने वाले संगठनों का समूह संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को कहा कि, ‘चक्का जाम के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहेगी और किसी भी प्रकार की हिंसा में किसान शामिल नहीं होंगे।’ 
मोर्चे की तरफ से इस संबंध में आंदोलनकारी किसानों के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता डॉ. दर्शन पाल ने एक बयान में कहा कि, ‘इस कार्यक्रम में जनता से सहयोग करने की अपील करते हैं। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से जारी दिशा निर्देश में कहा गया है कि.. 
1. देश भर में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गो को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक जाम किया जाएगा। 
2. इमरजेंसी और आवश्यक सेवाओं जैसे एम्बुलेंस, स्कूल बस आदि को नहीं रोका जाएगा। 
3. चक्का जाम पूरी तरह से शांतिपूर्ण और अहिंसक रहेगा। प्रदर्शनकारियों को निर्देश दिए जाते हैं कि वे इस कार्यक्रम के दौरान किसी भी अधिकारी, कर्मचारियों या आम नागरिकों के साथ किसी भी टकराव में शामिल न हों। 
4. दिल्ली में कोई चक्का जाम प्रोग्राम नहीं होगा, क्योंकि सभी विरोध स्थल पहले से ही चक्का जाम मोड में हैं। दिल्ली में प्रवेश करने के लिए सभी सड़कें खुली रहेंगी, सिवाय उनके, जहां पहले से ही किसानों के पक्के मोर्चे लगे हुए हैं। 
5. 3 बजकर 1 मिनट तक हॉर्न बजाकर, किसानों की एकता का संकेत देते हुए, चक्का जाम कार्यक्रम संपन्न होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + 13 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।