BREAKING NEWS

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चुनावी राज्य कर्नाटक में रविवार को कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा◾कर्नाटक विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, सिद्धरमैया और शिवकुमार के नाम शामिल◾MP : कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में शाह ने कांग्रेस की खिंचाई की◾अरुणाचल पहुंचे जी20 प्रतिनिधि, रविवार को जा सकते हैं तवांग◾राजनीति में उन लोगों की आवाज बनने के लिए आया हूं जो अपनी आवाज नहीं उठा सकते : वरुण गांधी◾TMC ने प्रवक्ताओं की नयी सूची जारी की◾सावरकर पर संग्राम: राहुल गांधी की टिप्पणी पर CM शिंदे का कटाक्ष, बोले- कांग्रेस नेता खुद को क्या समझते हैं?◾‘कर्नाटक में डबल इंजन सरकार की वापसी तय’... दावणगेरे में बोले प्रधानमंत्री मोदी◾सोशल मीडिया दिशानिर्देश सरकारी कर्मचारियों को जम्मू-कश्मीर प्रशासन की खुली धमकी: महबूबा मुफ्ती ◾सोशल मीडिया दिशानिर्देश सरकारी कर्मचारियों को जम्मू-कश्मीर प्रशासन की खुली धमकी: महबूबा मुफ्ती ◾राहुल और तेजस्वी के समर्थन में उतरे ललन सिंह, BJP पर भड़के; बोले- देश में इमरजेंसी जैसे हालात◾PM Modi ने कहा - 'भारत हर एक व्यक्ति के प्रयासों से 'विकसित' टैग हासिल करेगा'◾Jammu Kashmir: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का ऐलान, केंद्रशासित प्रदेश में अगले साल से चलेगी वंदे भारत ट्रेन◾राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस से दूर क्यों है नीतीश कुमार ◾दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, संदीप बड़वासनिया गैंग के तीन सदस्य उत्तम नगर से गिरफ्तार◾महाराष्ट्र : BJP ने OBC का 'अपमान' करने के लिए राहुल गांधी का किया विरोध प्रदर्शन◾Tornado in Punjab: पंजाब के फाजिल्का में बवंडर से 12 लोग घायल, 30 घर क्षतिग्रस्त◾ राहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय मंत्री रविशंकर,कहा राहुल पर मानहानि के 60 मामले चल रहे हैं◾तोशखाना मामले में इमरान खान को मिली राहत, लाहौर हाइकोर्ट ने दी जमानत◾तोशखाना मामले में इमरान खान को मिली राहत, लाहौर हाइकोर्ट ने दी जमानत◾

गणतंत्र दिवस की परेड में यूपी को मिला सर्वश्रेष्ठ राज्य झांकी का खिताब,महाराष्ट्र को मिला यह अवॉर्ड

देश के 73वें गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर निकली झांकियों ने इस बार भी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। अब रक्षा मंत्रालय ने सर्वश्रेष्ठ झांकियों की सूची जारी कर दी है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस बार गणतंत्र दिवस परेड 2022 की सर्वश्रेष्ठ राज्य झांकी का खिताब उत्तर प्रदेश को मिला है। जबकि, लोकप्रिय पसंद श्रेणी में महाराष्ट्र को खिताब मिला है। साथ ही CISF को CAPF में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल चुना गया है।

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है। इसके अलावा सैन्य दस्तों की बात करें तो इसमें इंडियन नेवी को पहला स्थान दिया गया है। नेवी को बेस्ट मार्चिंग दस्ते के तौर पर चुना गया है। भारतीय वायुसेना के दस्ते को पॉप्युलर चॉइस कैटिगरी में पहला नंबर मिला है।

उत्तर प्रदेश की झांकी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को दिखाया गया

केंद्र सरकार के 9 मंत्रालयों की झांकियों को भी इस परेड में शामिल किया गया था। इनमें शिक्षा मंत्रालय और उड्डयन मंत्रालय को संयुक्त रूप से पहला स्थान दिया गया है। उत्तर प्रदेश की झांकी में इस बार काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को दिखाया गया था, जिसकी काफी तारीफ की गई थी। इस रिपब्लिक डे परेड पर देश के 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों को शामिल किया गया था।

 रिपब्लिक डे में पहली बार कई चीजों देखने को मिलीं

इनमें महाराष्ट्र, यूपी, जम्मू-कश्मीर, गोवा, उत्तराखंड और पंजाब आदि शामिल थे। जम्मू कश्मीर की झांकी की बात करें तो उसमें मार्तंड सूर्य मंदिर, वैष्णो देवी मंदिर आदि को दिखाया गया था। यूपी और महाराष्ट्र के साथ ही जम्मू कश्मीर की झांकी की काफी तारीफ हुई थी। इस बार रिपब्लिक डे में पहली बार कई चीजों देखने को मिलीं। इनमें बीटिंग रीट्रीट सेरेमनी के दौैरान 1,000 ड्रोन्स का प्रदर्शन भी शामिल था।