Uttarakhand में भाजपा ने लगाई जीत की हैट्रिक

Uttarakhand में भाजपा ने लगाई जीत की हैट्रिक

Uttarakhand
Uttarakhand: लोकसभा चुनाव के परिणामों में उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। भाजपा की लगातार यह तीसरी जीत हुई है।

Highlights

  • पांचों सीटों पर भाजपा की जीत
  • भाजपा की लगातार यह तीसरी जीत
  • पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा मुख्यालय में मनाया जश्न

पांचों सीटों पर भाजपा की जीत

लोकसभा चुनाव के परिणामों में उत्तराखंड(Uttarakhand) की पांचों सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। पौड़ी लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को करारी शिकस्त दी है। अनिल बलूनी को 4,13,644 वोट मिले हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को 1,52,909 वोटों से हराया है। अनिल बलूनी की जीत के जश्न में मंत्री धन सिंह रावत और विधायक विनोद कंडारी ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी।

हरिद्वार में भाजपा का जलवा कायम

उत्तराखंड(Uttarakhand) के हरिद्वार लोकसभा सीट पर भी भाजपा का जलवा कायम रहा। यहां से भाजपा उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेस से वीरेंद्र रावत को करारी शिकस्त दी है। 2014 और 2019 के बाद तीसरी बार 2024 में भी राज्य की पांचों सीटों पर कमल खिला है। उत्तराखंड(Uttarakhand) की पांचों लोकसभा सीट अल्मोड़ा, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और नैनीताल सीट पर भाजपा के सभी प्रत्याशियों ने भारी अंतर से जीत हासिल की है। भाजपा की जीत की हैट्रिक के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून भाजपा मुख्यालय में जश्न मनाया।

भाजपा की प्रचंड जीत आह्लादित करने वाली है- पुष्कर धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड में भाजपा की प्रचंड जीत आह्लादित करने वाली है। यह परिणाम पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में लिए गए युगांतकारी निर्णयों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर देवभूमि के जन-जन के विश्वास को परिलक्षित कर रहा है।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।