रैपिड एक्शन फोर्स (Rapid action force) के 28वें स्थापना दिवस पर उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बल के कर्मचारियों को बुधवार को बधाई दी है। रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का हिस्सा है और इसका गठन खास तौर पर दंगे और दंगे जैसे स्थितियों से निपटने के लिये किया गया। इसमें 15 बटालियन हैं।
रैपिड एक्शन फोर्स RAF की 28 वीं वर्षगांठ पर बल के साहसी और समर्पित अधिकारियों, जवानों, उनके परिजनों तथा बल के भूतपूर्व सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। प्राकृतिक आपदा या कानून व्यवस्था की आपात स्थिति में आप ही नागरिकों के लिए आशा की पहली किरण होते हैं।#RAFDAY pic.twitter.com/NQUAmSrUxg
— Vice President of India (@VPSecretariat) October 7, 2020
उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू को उद्धृत करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ मैं रैपिड एक्शन फोर्स की 28 वीं वर्षगांठ पर बल के साहसी और समर्पित अधिकारियों, जवानों, उनके परिजनों तथा बल के भूतपूर्व सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। प्राकृतिक आपदा या कानून व्यवस्था की आपात स्थिति में आप ही नागरिकों के लिए आशा की पहली किरण होते हैं।”