ओणम के अवसर पर सोमवार को उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी और इस त्योहार के सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशी लाने की कामना की। केरल के शासक एवं महाराजा महाबली की याद में ओणम का त्यौहार मनाया जाता है।
ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं!
राजा महाबली देशवासियों के जीवन में स्वास्थ्य और खुशहाली का आशीर्वाद दें। #Onam pic.twitter.com/JQ0qhikQSd— Vice President of India (@VPSecretariat) August 31, 2020
उप राष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘ इस ओणम पर, आइए हम अपने आप को ईमानदारी, अखंडता, करुणा, निस्वार्थता और बलिदान के मूल्यों की याद दिलाएं, जिसका महान महाराजा महाबली ने समर्थन किया।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ यह त्योहार सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशी लाएं।’’
Greetings on the auspicious occasion of #Onam!
Onam is celebrated to honor the memory of legendary King Mahabali, compassionate ruler of Kerala. pic.twitter.com/KH7x6z7JOj
— Vice President of India (@VPSecretariat) August 31, 2020