लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा- प्रवासी भारतीयों ने देश के लिए अपार सद्भावना बनाई

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने यहां एक स्वागत समारोह में कहा कि सेनेगल के विकास में अपनी उपलब्धियों और योगदानों से प्रवासी भारतीयों ने भारत के लिए अपार सद्भावना बनाई है।

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने यहां एक स्वागत समारोह में कहा कि सेनेगल के विकास में अपनी उपलब्धियों और योगदानों से प्रवासी भारतीयों ने भारत के लिए अपार सद्भावना बनाई है। समारोह की मेजबानी भारतीय समुदाय के सदस्यों ने की।
भारतीय समुदाय के करीब 500 सदस्य हैं
भारत और सेनेगल, दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने की इस साल 60वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।दकार स्थित भारतीय दूतावास की वेबसाइट के मुताबिक, सेनेगल में भारतीय समुदाय के करीब 500 सदस्य हैं। उनमें से ज्यादातर लोग भारतीय कंपनियों के लिए काम करते हैं, जिनमें वे कंपनियां भी शामिल हैं जो भारत द्वारा मुहैया किये गये कर्ज सहायता के तहत विकास परियोजनाओं का क्रियान्वयन कर रही हैं।
उप राष्ट्रपति नायडु ने कहा….
नायडू तीन देशों-गैबन, सेनेगल और कतर की यात्रा के दूसरे पड़ाव के तहत बुधवार को यहां पहुंचे। किसी भारतीय उप राष्ट्रपति की तीनों देशों की यह पहली यात्रा है। नायडू पश्चिमी अफ्रीकी देश सेनेगल की राजधानी दकार में भारतीय समुदाय द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में शरीक हुए। उप राष्ट्रपति कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी गई और कार्यक्रम की तस्वीरें साझा की गई।नायडू ने कहा, ‘‘सेनेगल के विकास में अपनी उपलब्धियों और योगदान से प्रवासी भारतीयों ने देश के लिए अपार सद्भावना बनाई है। असल में, वे भारत के सच्चे सांस्कृतिक दूत हैं। ’’ नायडू ने बृहस्पतिवार को सेनगल के राष्ट्रपति मैकी साल के साथ कई मुद्दों पर व्यापक बातचीत की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + sixteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।