लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

इंतजार हुआ खत्म, दिल्ली में मानसून ने दी दस्तक, उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी

मंगलवार के लिये भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के संबंध में ऑरेंज अलर्ट और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के वास्ते येलो अलर्ट जारी करके भारी वर्षा की चेतावनी दी है।

दिल्ली में मानसून के आगमन का इंतजार खत्म हो गया है।  दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को मानसून ने दस्तक दे दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली और हरियाणा के गुरुग्राम में मॉनसून का आगमन हो गया  है।  मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और हरियाणा के गुरुग्राम में मॉनसून की एंट्री हो गई है। दिल्ली में सुबह से हो रहीं बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 
 दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने आगमन की सामान्य तिथि से 16 दिन की देरी से दिल्ली पहुंच गया। बीते 19 वर्षों में मानसून के आगमन में यह सबसे अधिक विलंब है। 2002 में मानसून 19 जुलाई को दिल्ली पहुंचा था। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक के. जेनामणि ने मंगलवार सुबह दक्षिण दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश होने के बाद पुष्टि की, ‘‘मानसून दिल्ली पहुंच गया है।’’ आम तौर पर मानसून 27 जून को दिल्ली पहुंच जाता है। आठ जुलाई तक मानसून पूरे देश में छा जाता है। पिछले साल दिल्ली में मानसून 25 जून को पहुंचा था और देश भर में 29 जून को छा गया था।
इस साल दिल्ली में मानसून के आगमन को लेकर मौसम विभाग को पूर्वानुमान में मुश्किल आई। कई पूर्वानुमानों के बाद आईएमडी ने सोमवार को माना, ‘‘मानसून के अनुमान में गणितीय मॉडल की इस तरह की नाकामी दुर्लभ और असामान्य है।’’ आईएमडी ने इससे पहले कहा था कि मानसून तय तिथि से 12 दिन पहले, 15 जून को दिल्ली पहुंचेगा लेकिन हवाओं की स्थिति से इसका आगमन प्रभावित हुआ।
मंगलवार के लिये भारत मौसम विज्ञान विभाग ने  राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के संबंध में ऑरेंज अलर्ट और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के वास्ते येलो अलर्ट जारी करके भारी वर्षा की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग के अनुसार, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट और गुजरात, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र और असम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए गंभीरता के आधार पर चार रंगों… हरे, पीले, नारंगी और लाल… की चेतावनी जारी करता है। इसमें हरे रंग की चेतावनी सबसे हल्की और लाल सबसे गंभीर स्तर की चेतावनी होती है।
विभाग ने बताया कि मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और केरल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के रविवार को आगमन के बाद देश के विभिन्न भागों में भारी बारिश हो रही है, वहीं कुछ इलाकों में आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं भी हुई हैं।
मौसम विभाग ने कहा कि कोंकण और गोवा, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, असम और मेघालय में मंगलवार को कुछ जगहों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र के विदर्भ, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, तटवर्ती आंध्र प्रदेश, यनम, केरल और माहे में मंगलवार को भारी वर्षा होने का अनुमान है।
विभाग के अनुसार, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटवर्ती आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और यनम तथा तेलंगाना में आंधी के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।