इसी साल फरवरी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी एफ-16 विमान को मार गिराने वाले विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को सैन्य सम्मान वीर चक्र से सम्मानित किया जा सकता है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तानी विमान गिराने के बाद अभिनंदन को पाकिस्तान ने गिरफ्तार कर लिया था, और बाद में रिहा कर दिया था।
अभिनंदन के साथ ही पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर मिराज-2000 युद्धक विमानों से बमबारी करने वाले पांच पायलटों को भी वायु सेना मेडल दिया जा सकता है। भारतीय वायु सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘वीरता पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की अंतिम सूची को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से 14 अगस्त को मंजूरी दी जाएगी।’
घरेलू उड़ान के लिए 3 घंटे और इंटरनेशनल के लिए 4 घंटे पहले पहुंचना होगा एयरपोर्ट, BCAS ने जारी की एडवाइजरी
अभिनंदन ने 27 फरवरी को मिग-21 बिसन से पाकिस्तान के एफ-16 विमानों का पीछा करने के बाद एक विमान मार गिराया था। बाद में उनका विमान एक मिसाइल का निशाना बन गया जिसके नष्ट होने से पहले ही वे विमान से निकल गए थे और उसके बाद पाकिस्तानी क्षेत्र में फंस गए थे।
पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने अभिनंदन को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन लगभग 60 घंटों के बाद ही उन्हें वाघा सीमा पर भारत को वापस कर दिया था। वीर चक्र भारत में युद्ध के समय दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च सम्मान है।


Download Android App
Download iOS App



