लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

Winter Season : कश्मीर से लेकर राजस्थान तक बढ़ी ठंड, दिल्ली में 6.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

भारत के विभिन्न पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में साफ दिखाई दे रहा है। कश्मीर घाटी से लेकर राजस्थान तक ठंड का दौर शुरू हो चुका है।

भारत के विभिन्न पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में साफ दिखाई दे रहा है। कश्मीर घाटी से लेकर राजस्थान तक ठंड का दौर शुरू हो चुका है। राष्ट्रीय राजधानी में भी तामपान में गिरावट हो रही है। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। 
राजस्थान में चुरू में  शनिवार रात न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नागौर में 4.7 डिग्री, सीकर में 5.0 डिग्री, अलवर में 5.1 डिग्री, पिलानी में 5.3 डिग्री, संगरिया में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगे यह तापमान और गिरने वाला है। 
विभाग के मुताबिक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। राजधानी जयपुर में यह 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में अभी कुछ दिन मौसमी हालात ऐसे ही बने रहेंगे।
1639288891 churu
आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री कम रहा। शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक हवा में सापेक्षिक आर्द्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई और अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।
घाटी में गिरता तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक, श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसी के साथ यह मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। रात का न्यूनतम तापमान पहलगाम में माइनस 6.4 और गुलमर्ग में माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
1639288856 kashmir
लद्दाख के द्रास शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 18.0 डिग्री नीचे, लेह में शून्य से 14.6 डिग्री नीचे और कारगिल में शून्य से 10.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 6.7, कटरा में 7.2, बटोटे में 4.4, बनिहाल में 6.8 और भद्रवाह में शून्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।