पटना : हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा-से. के प्रदेश अध्यक्ष वृषिण पटेल की अध्यक्षता में मजदूर दिवस के अवसर पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के आवास पर हम पार्टी नेताओं ने कार्ल माक्र्स के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस अवसर पर श्री पटेल ने कहा कि कार्ल माक्र्स ने नारा दिया था कि दुनिया के मजदूरों एक हो और उन्होंने मजदूरों को संगठित होकर आर्थिक मजबूती लड़ाई लडऩे की बात कही थी। श्री पटेल ने कहा कि आज समय और परिस्थितियां बदल गई हैं।
आज दुनिया के मजदूरों के साथ साथ हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने एक नया नारा दिया है की दुनिया के गरीबों एक हो। जब मजदूर और गरीब एक हो जाएंगे तो हमें नहीं लगता कि इन की अनदेखी करने की हिम्मत किसी में होगी। हमें आपसी एकजुटता की आवश्यकता है।
इसके लिए हमें एकजुट होना होगा तभी हमारी सारी समस्याओं को दूर किया जा सकेगा। इस अवसर पर पार्टी के अनुसूचित जाति जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी एल वैश्यन्नी, मुख्य प्रवक्ता डा. दानिश रिजवान, फुलवारी प्रत्याशी राजेशवर मांझी, पप्पू शाह, अनामिका पासवान, सुभाष सिंह चंद्रवंशी, अंजनी पटेल, राजीव नयन उर्फ बलमा बिहारी गीता पासवान शैलेश मिश्रा, पूनम पासवान, बसंत कुमार गुप्ता, पवन तिवारी, अमित पटेल, लव कुश, मो. तनवीर उर रहमान, अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी आदि नेताओं ने अपने अपने विचार रखें।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।