यू पी में योगी सरकार ने अपराधियों और माफियाओं पर डंडा चलाने की पूरी तैयारी कर ली है। योगी सरकार प्रदेश में अपराधों पर लगाम लगाने के लिए महाराष्ट्र के मकोका की तर्ज पर यू पी कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम ऐक्ट यानी यूपीकोका(UPCOCA) लाने पर विचार कर रही है।
बता दें कि इस कानून के तहत अपराधियों को जल्दी जमानत नहीं मिलती है। UPCOCA को जल्द ही कैबिनेट में पेश किया जा सकता है। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इसे विधानसभा में पेश किया जाएगा। वहीं गृह विभाग ने भी इसका पूरा मसौदा तैयार कर लिया है।
वही UPCOCA का कानून प्रदेश के लिए नया कानून नहीं होगा है। क्योंकि इससे पहले मायावती सरकार के दौरान भी इस कानून लाने की बात हुई थी। मगर उस वक्त किसी कारण से यह कानून नहीं बन सका था।
कुख्यात अपराधियों के लिए मशहूर गोरखपुर से लौटते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माना कि अंडरवर्ल्ड और राजनेताओं के बीच के नेक्सस UPCOCA जैसे सख्त कानून से खत्म किया जा सकता है।
वही साल 2007 में अपराधियों पर लगाम कसने को पहली बार मायावती ने UPCOCA की शुरुआत की थी। उस वक्त केंद्र में UPA की सरकार थी। लेकिन UPA ने उस कानून को मंजूरी नहीं दी थी।