Amarnath Yatra : भक्तों ने हिम शिवलिंग पर टेका मत्था, सात दिनों में दर्शन करने वालों का आंकड़ा सवा लाख पार

Amarnath Yatra : भक्तों ने हिम शिवलिंग पर टेका मत्था, सात दिनों में दर्शन करने वालों का आंकड़ा सवा लाख पार

Amarnath Yatra

Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले भक्तों को मानसून भी नही रोक पाया। भारी बारिश के बीच भी यात्रियों के कदम चलते रहे। बता दें कि , गुरुवार को 5600 यात्री पवित्र गुफा की ओर बढ़े और पूर्व में गए 24978 यात्रियों ने हिम शिवलिंग के दर्शन किए। वहीं बुधवार को एक दिन में सर्वाधिक 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माथा टेका था। आकड़ों के अनुसार यात्रा के सात दिनों में दर्शन करने वालों की संख्या सवा लाख पार कर चुका है। हालांकि, वर्ष 2023 में 4.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे।

Highlight : 

  • अमरनाथ यात्रियों  ने हिम शिवलिंग पर टेका मत्था
  • सात दिनों में दर्शन करने वालों का आंकड़ा सवा लाख पहुंचा
  • 2023 में 4.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के किए थे दर्शन

दर्शन करने वालों का आंकड़ा सवा लाख पार

अमरनाथ यात्रा के सात दिनों में दर्शन करने वालों का आंकड़ा सवा लाख पार कर चुका है। भोले बाबा के भक्तों का उत्साह चरम पर है। भारी बारिश के बीच भी यात्रियों के कदम नहीं रुक रहे। वीरवार को 5600 यात्री पवित्र गुफा की ओर बढ़े और पूर्व में गए 24978 यात्रियों ने हिम शिवलिंग के दर्शन किए। बुधवार को एक दिन में सर्वाधिक 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माथा टेका था। यात्रा के सात दिनों में दर्शन करने वालों का आंकड़ा सवा लाख पार कर चुका है।

52 दिवसीय अमरनाथ यात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी

जानकारी के अनुसार जम्मू से सातवें जत्थे में 4487 पुरुष, 1011 महिलाएं, 10 बच्चे और 188 साधु बालटाल और पहलगाम रूट के लिए रवाना हुए। कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से 219 वाहनों के माध्यम से सुबह 3 बजे के बाद जत्था रवाना हुआ। इसमें 3668 यात्री पहलगाम और 2028 बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुए। 52 दिवसीय अमरनाथ यात्रा 29 जून को कश्मीर के दोनों आधार शिविरों से शुरू हुई थी और 19 अगस्त को समाप्त होगी।



2023 में 4.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के किए थे दर्शन

बता दें कि, वर्ष 2023 में 4.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे। शुक्रवार को यात्रा का आठवां जत्था जम्मू से रवाना होना है। इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने आज और कल भारी बारिश की चेतावनी दी है। ऐसे में यात्रा बाधित हो सकती है लेकिन श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने इसके लिए किसी तरह की सूचना नहीं दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + ten =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।