Jammu & Kashmir : जम्मू में बदलेगा मौसम का मिजाज, प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश के आसार

Jammu & Kashmir : जम्मू में बदलेगा मौसम का मिजाज, प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश के आसार

Jammu & Kashmir

Jammu & Kashmir : भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। बीते कुछ दिनोंं से गर्मी की वजह से अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। ऐसे में बता दें कि जम्मू-कश्मीर में भी लोगों का गर्मी से हाल बेहाल है। मौसम विभाग के अनुसार 15 से 20 जून तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश के आसार जताए हैं। वहीं दूसरी ओर ऊधमपुर में इस सीजन में पहली बार तापमान 42 तक पहुंच गया। प्रदेश में पहाड़ी इलाकों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर है।

Highlight : 

  • जम्मू में गर्मी से हाल बेहाल
  • बदल सकता है मौसम का मिजाज
  • 15 से 20 जून तक हल्की बारिश के आसार

पहाड़ी इलाकों का तापमान

प्रदेश में पहाड़ी इलाकों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर है। वहीं निचले इलाकों में पारा 25 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 15 से 20 जून तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश के आसार जताए हैं। वहीं दूसरी ओर ऊधमपुर में इस सीजन में पहली बार तापमान 42 तक पहुंच गया। जम्मू में गुरुवार का दिन काफी बेचैनी भरा रहा। पारा 43.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया ।

धूल भरी आंधी से लोग परेशान

भीषण गर्मी के बीच धूल भरी आंधी से लोग परेशान रहे। हालांकि, श्रीनगर का अधिकतम तापमान में कुछ कमी आई और यह 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बीच मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने राहत की उम्मीद जगाई है। विभाग के अनुसार 15 से 20 जून तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश के आसार जताए हैं। बादल भी छाए रहेंगे, जिससे कुछ राहत मिलेगी। प्रदेश में 20 जून को प्री-मानसून की वर्षा होने की संभावना है।

ऊधमपुर में वर्षा से राहत

जम्मू में गुरुवार को सुबह बादल छाए थे, लेकिन थोड़ी देर में धूल भरी आंधी चलने से बादल हट गए। इसके बाद पूरी दोपहर में पारा चढ़ता रहा। शाम को एक बार फिर बादल छाए, लेकिन गर्म हवा में कोई नरमी नहीं आई। बूंदाबांदी हुई, किंतु यह बेअसर रही। हालांकि ऊधमपुर में वर्षा ने खासी राहत दिलाई। वहीं कठुआ के पहाड़ी क्षेत्रों में भी वर्षा हुई। जम्मू में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक 28.8 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।