जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने श्रीनगर के हरि सिंह हाई स्ट्रीट पर सोमवार दोपहर एक ग्रेनेड फेंका जिसमें 1 व्यक्ति की मौत और 15 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि हमला भीड़-भाड़ वाले बाजार में दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर हुआ। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि संदिग्ध आतंकवादी विस्फोट की वजह से अफरा-तफरी को फायदा उठाते हुए वहां से फरार हो गए। सुरक्षा बलों को घटनास्थल पर भेजा गया और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया है। पिछले 15 दिनों में आतंकिओ द्वारा किया गया यह दूसरा ग्रेनेड हमला है।

आतंकी लगातार अलग-अलग तरीके से मासूमों को निशाना बना रहे है। इससे पहले आतंकियों ने कुलगाम में पश्चिम बंगाल के पांच मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं रविवार को सुरक्षा बलों ने किश्तवाड़ जिले में एक आतंकवादी ठिकाने से हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया था। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।


Download Android App
Download iOS App



