BREAKING NEWS

Anurag Thakur : सरकार पहलवानों से बातचीत के लिए तैयार, रेसलर्स को किया आमंत्रित◾आज का राशिफल (07 जून 2023)◾ दिल्ली विधानसभा कमेटी ने आईएएस आशीष मोरे को जारी किया समन◾बिहार कांग्रेस में आंतरिक कलह की उभरने लगी तस्वीर, कभी भी हो सकता है राजनीतिक विस्फोट◾ओडिशा ट्रेन हादसे की जांच के लिए आयोग बनता तो बेहतर होता - दिग्विजय सिंह◾यमुना डूब क्षेत्र में चला नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर, 32 फार्म हाउस जमींदोज◾दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही Air India की फ्लाइट के इंजन में आई खराबी, Russia में हुई इमरजेंसी लैंडिंग◾उत्तर प्रदेश में एक परिवार एक पहचान ID बनाने के लिए पोर्टल लॉन्च ◾‘...लेकिन हम भीख नहीं मांगेंगे’, जम्मू-कश्मीर में चुनाव पर बोले नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला◾धर्म विचारों का विषय है, राजनीतिक प्रचार का विषय नहीं - पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ◾Ghaziabad Conversion Case: कट्टरपंथियों का पाकिस्तान कनेक्शन आया सामने! स्टेट-सेंट्रल एजेंसियां हुई सतर्क ◾पुल गिरने की जांच जल्द से जल्द पूरी करने की कोशिश करेंगे - बिहार पथ निर्माण विभाग◾पश्चिम बंगाल के 31 यात्री अभी भी लापता, घायलों से मिलने के लिए सीएम ममता बनर्जी ओडिशा के दौरे पर◾Calcutta HC ने MGNREGA फंड को लेकर केंद्र से मांगी रिपोर्ट ◾नया कश्मीर आकार ले रहा है, जी 20 के सफल सम्मेलन के कुछ दिन बाद बोले एल-जी मनोज सिन्हा◾MP: स्कूल में हिजाब विवाद के बाद शिक्षा अधिकारी पर फेंकी स्याही, लगे "जय श्री राम" के नारे◾अंग्रेजी में विज्ञान, गणित पढ़ाने को लेकर असम सरकार के इस कदम के खिलाफ छात्र संघ ने किया विरोध ◾उत्तराकाशी कालिंदी ट्रैक पर फंसे 14 ट्रैकर, गाइड की मौत, सेना से मांगी मदद ◾ आधिकारिक विदेश दौरे के लिए दिल्ली शिक्षा मंत्री ने HC का रुख किया ◾साजिश या दुर्घटना! ओडिशा ट्रेन हादसे के मामले में CBI ने दर्ज की FIR◾

जम्मू कश्मीर में हिमस्खलनों में छह सैनिकों समेत 12 लोगों की मौत

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में हिमस्खलन की चार घटनाओं में सोमवार की रात से छह सैनिकों समेत 12 लोगों की मौत हो गई। पुलिस और रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। रक्षा सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को नियंत्रण रेखा पर माछिल सेक्टर में सेना की एक चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गयी जिसमें पांच सैनिक फंस गये। बचाव अभियान चलाया गया लेकिन किसी भी सैनिक को बचाया नहीं जा सका। 

पुलिस ने बताया कि गंदेरबल जिले में गगनगीर इलाके के सोमवार की रात एक गांव में एक अन्य हिमस्खलन हुआ जिसमें पांच नागरिकों की मौत हो गई जबकि चार अन्यों को बचा लिया गया। बांदीपुरा के गुरेज में एक अन्य नागरिक की मौत हो गई। एक अन्य घटना कश्मीर के नौगाम सेक्टर में सोमवार की रात साढ़े आठ बजे हुई जिसमें एलओसी पर बीएसएफ की चौकी पर हिमस्खलन हुआ। इस घटना में बीएसएफ के एक जवान की मौत हो गई और छह अन्य को बचा लिया गया। 

अधिकारियों ने मृत जवान की पहचान बल की 77वीं बटालियन के कांस्टेबल गंगा बारा के रूप में की है। बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रभावित क्षेत्र में कुल सात सैनिक तैनात थे। छह सैनिकों को सुरक्षित बचा लिया गया जबकि कांस्टेबल बारा को काफी प्रयासों के बाद भी बचाया नहीं जा सका।’’ जवान पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले का रहने वाला था और 2011 में बीएसएफ में शामिल हुआ था। 

इस बीच जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने केन्द्र शासित प्रदेश के विभिन्न भागों में हिमस्खलनों के कारण लोगों की मौत होने पर मंगलवार को दुख व्यक्त किया। उपराज्यपाल ने अपने संदेश में दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मुर्मू ने घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के प्रशासन को निर्देश दिये और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।