देश भर कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को कोविड-19 के 128 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,164 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा, ‘‘शुक्रवार को केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस के 128 नए मामलों का पता चला।’’अधिकारियों ने बताया कि इनमें से 36 मामले जम्मू के हैं, जबकि 92 कश्मीर के हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या अब 2,164 हो गई है।
उन्होंने बताया, ‘‘इनमें से 1,728 मामले कश्मीर में हैं, जबकि 436 मामले जम्मू क्षेत्र में हैं।’’ अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में वर्तमान में 1,261 लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें कश्मीर में 929 और जम्मू में 332 मरीज हैं, जबकि राज्य में अब तक 875 मरीज ठीक हुए हैं। जम्मू-कश्मीर में अब तक कोविड-19 के कारण 28 मौतें हुई हैं।