केंद्र सरकार ने विभिन्न मंत्रालयों में संयुक्त सचिव स्तर के 20 अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति मामलों की समिति ने इस फेरबदल को मंजूरी दी है जिसके अनुसार संयुक्त सचिव स्तर के 20 अधिकारियों को उनके विभाग से हटा कर दूसरे विभागों में नियुक्त किया गया है। इस फेरबदल के तहत राजस्थान कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1995 बैच के राजीव सिंह ठाकुर को रक्षा विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है वह उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी जीवेश नंदन की जगह लाया गया है।
भारतीय आर्थिक सेवा के 1992 बैच के अधिकारी श्री कुमार विनय प्रताप को वित्त मंत्रालय के अधीन आर्थिक मामलों के विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी सचिन सिन्हा को स्कूली शिक्षा विभाग में और गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव एवं नागालैंड कैडर के आईएएस अधिकारी वी। शंशाक शेखर को इसी पद स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में भेजा गया है।
उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस कामरान रित्रवी को ग्रामीण विकास विभाग में और मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस पंकज राग को संस्कृति मंत्रालय से हटा कर खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है। हिमाचल प्रदेश कैडर के भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशील कुमार सिंगला को भूसंसाधन विभाग में जबकि भारतीय रक्षा संपदा सेवा के 1991 बैच के अधिकारी अनुज शर्मा गृहमंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है। इसी सेवा के धर्म रेड्डी अल्ला को भी गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है।
भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा के अधिकारी अनंत स्वरूप को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में तथा भारतीय वन सेवा के जम्मू कश्मीर कैडर के अधिकारी संजय कुमार सिन्हा को उच्च शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। भारतीय राजस्व सेवा के श्रवण कुमार को संस्कृति मंत्रालय का संयुक्त सचिव बनाया गया है।
तमिलनाडु कैडर एवं 1988 बैच के आईएएस जितेन्द, कुमार स्वैन को भारतीय सौर ऊर्जा निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी संजय रस्तोगी हथकरघा विभाग का विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है जबकि जम्मू कश्मीर कैडर के आईएएस अधिकारी संदीप कुमार नायक को भारतीय राष्ट्रीय सहकारिता विकास निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
भारतीय रक्षालेखा सेवा के अधिकारी अनूप श्रीवास्तव को अंतरिक्ष विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। उत्तराखंड कैडर के आईएएस (1995) केशव चंद्रा को वाणिज्य विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। जबकि असम मेघालय कैडर के आईएएस (1995) पी। शकील अहमद को ग्रामीण विद्युतीकरण निगम लिमिटेड का कार्यकारी निदेशक बनाया गया है।
भारतीय आयुध निमात्री सेवा के 1986 बैच के अधिकारी रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है जबकि भारतीय रेलवे लेखा सेवा के अधिकारी हरिप्रसाद पूडी को रक्षा मंत्रालय पूर्व सैनिक कल्याण मामलों का संयुक्त सचिव बनाया गया है।