दिल्ली के तबलीगी जमात के मरकज में देशभर से शामिल हुए लोगों की पहचान के लिए राज्य सरकारें अहम कदम उठा रही है। वहीं जमात में शामिल हुए लोगों पर अपने यात्रा की जानकारी छुपाने पर प्रशासन कड़ी कार्यवाई कर रहा है। इसी चरण में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दो लोगों को अपनी यात्रा की जानकारी छुपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि रामनगर के चिकित्सा प्रशासन की तरफ से उन्हें यह जानकारी मिली थी कि पृथक रहने से बचने के लिए दो लोगों ने अधिकारियों से अपने यात्रा के बारे में जानकारी छुपाई है। इसके बाद इन दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने के शुरुआत में निजामुद्दीन में हुए तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों सहित उनके संपर्क में आए हजारों लोगों के देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जिसके चलते यहां से गए अन्य लोगों में भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की संभावना है।
इसलिए प्रत्येक राज्य की सरकारें जाम में शामिल हुए लोगों से अपनी जानकारी देने का आग्रह कर रही है और ऐसा न करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाई कर रही है।