जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के करनाह में सुरक्षाबलों ने संदिग्ध रूप से आतंकवादियों के लिए काम करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से हथियार तथा गोला बारुद बरामद किया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार शाम को कुपवाड़ा के करनाह इलाके में नियंत्रण रेखा के पास हाजीतारा में सफीर अहमद शेख और जमीर हुसैन शेख को पकड़ा गया और दोंनों के पास से आठ हथगोले, एक पिस्तौल, सात गोलियां बरामद की गई हैं।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हथियारों की बरामदगी और दो लोगों को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल अन्य विवरण प्रतीक्षारत है। आगे की जांच जारी है।
इससे पहले जम्मू-कश्मीर में मंगलवार शाम एक घंटे के अंदर तीन अलग-अलग आतंकी हमले किए गए. जिसमें तीन नागरिकों की मौत हो गई। पहला हमला एक जाने-माने फार्मेसी कारोबारी के ऊपर किया गया। उसके बाद श्रीनगर के मदीन साहिब में एक स्ट्रीट हॉकर को आतंकियों ने गोलियों से भून डाला। तीसरा हमला बांदीपोरा जिला में हुआ। यहां आतंकियों ने एक आम नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी। संबंधित क्षेत्रों की घेराबंदी कर दी गई है और इन क्षेत्रों में तलाशी अभियान जारी है।


Download Android App
Download iOS App



