जम्मू में बुधवार को भीषण आग लग जाने के बाद एक तीन मंजिला इमारत ढह गई। इस घटना में दो लोग घायल हुई हैं। आग तालाब टिल्लो क्षेत्र के गोले पुली में एक लकड़ी के गोदाम में लगी थी। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आज तड़के करीब पांच बजकर 15 मिनट पर तालाब टिल्लो क्षेत्र के गोले पुली में एक लकड़ी के गोदाम में आग लग गई।
यह आग तेजी से आस-पास रखे हुए लकड़ी के लठ्ठों में फैल गई जिसके कारण गोदाम की तीन मंजिला इमारत भी ढह गई। इमारत के ढहने से अग्निशमन विभाग के दो कर्मचारियों को गंभीर चोटें आई हैं।

उनमें से कुछ अभी भी इमारत में फंसे हुए हैं। अब तक दमकल की 10 गाड़ियां को घटना स्थल की ओर भेजा जा चुका है। फिलहाल बैचाव अभियान जारी हैं।


Download Android App
Download iOS App



