श्रीनगर में लाल चौक के पास आतंकियों ने किया ग्रेनेड से हमला, 5 लोग घायल

Summary :

श्रीनगर के एक इलाके में शनिवार को संदिग्ध आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

श्रीनगर के एक इलाके में शनिवार को संदिग्ध आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह ग्रेनेड अटैक तब हुआ है, जब घाटी में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम बेहद सख्त हैं और हर जगह जवानों की सघन तैनाती की गई है। 

दिल्ली के पॉश इलाके में PM मोदी की भतीजी का पर्स छीनकर भागे बदमाश

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों ने लाल चौक सिटी सेंटर से कुछ ही दूर हरि सिंह हाई स्ट्रीट बाजार में ग्रेनेड फेंके। 
उन्होंने कहा कि धमाके में 5 लोग घायल हो गए और एक कार की खिड़कियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। उन्होंने कहा कि बाजार में दुकानें बंद थी लेकिन रेहड़ी-पटरी वालों ने इलाके में अपनी दुकानें लगा रखी थीं। 

Desk Team