जम्मू-कश्मीर के शाेपियां जिले में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां से शुक्रवार को लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकी पकड़ा गया है। अधिकारियों ने इस बात की सूचना दी है।
आतंकी जाकिर अहमद खान शोपियां में खोजपोरा का रहने वाला है। वह हाल ही में इस आतंकी संगठन से जुड़ा है। उसके पास से एक पिस्तौल बरामद किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने आज तड़के शोपियां के खोगपोरा गांव में संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया।
कोविड-19 : राजस्थान में महामारी से 269 लोगो की मौत, संक्रमितों की संख्या 12 हजार के करीब
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान लश्कर के आतंकवादी जाकिर अहमद खान को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक नौ मिमी पिस्तौल बरामद की गई। जाकिर हाल ही में लश्कर में शामिल हुआ था। गौरतलब है कि सुरक्षा बलों ने पिछले एक सप्ताह के दौरान दक्षिणी कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर के 14 आतंकवादियों को मार गिराया है।