नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) नेता उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि श्रीनगर के शहरी जीवन को कई दिक्कतों से नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में राज्य की राजधानी के शहरी ढांचे के विकास में ना तो केंद्र और ना ही जम्मू कश्मीर सरकार ने निवेश किया।अब्दुल्ला ने पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘श्रीनगर के लोग सुविधाओं की कमी और सड़कों की भयावह स्थिति को देखकर निराश हैं।
पूर्व पीडीपी-भाजपा सरकार ने श्रीनगर शहर के लोगों को पूरी तरह नजरअंदाज किया और मौजूदा राज्यपाल प्रशासन भी इससे अलग साबित नहीं हुआ। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारी सरकार द्वारा शुरू शहर की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम पूर्व पीडीपी-भाजपा सरकार ने रोक दिया।’’
अब्दुल्ला ने कहा कि राजनीतिक छल-कपट और विभिन्न एजेंसियों की साजिशों के बावजूद नेकां ने राज्य के लोगों के फायदे के लिए काम करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में एक लोकप्रिय निर्वाचित सरकार की अनुपस्थिति प्रदेश में विकास की स्थिति को नुकसान पहुंचा रही है।


Download Android App
Download iOS App



