इस साल 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में जैश-ए-मोहम्मद के जिस आतंकवादी की कार उपयोग में लाई गई थी, उसे मंगलवार को जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में मार गिराया गया। सीआरपीएफ काफिले को निशाना बनाकर किए गए उस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

आतंकवादी ने विस्फोट से लदी कार को सीआरपीएफ काफिले में घुसा दी थी। जिले के वाघामा क्षेत्र में मंगलवार को हुए मुठभेड़ में जो दो आतंकवादी मारे गए हैं, उनमें सजाद अहम भट भी शामिल है। भट उर्फ अफजल गुरू की ही कार का उपयोग पुलवामा हमले में किया गया था।
पुलिस सूत्रों ने बताया, “भट उर्फ अफजल गुरू पुलवामा हमले से कुछ दिन पहले आतंकवादी संगठन में शामिल हुआ था। वह अनंतनाग जिले के मारहामा गांव का निवासी था।” मंगलवार को हुई मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हो गया।


Download Android App
Download iOS App



