गृहमंत्री अमित शाह अपने तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर में हैं। गृहमंत्री ने दौरे के आखिरी दिन आज कश्मीर में बढ़ी आतंकी घटनाओं के मद्देनजर जवानों का हौसला बढ़ाने श्रीनगर में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान के बजाय घाटी के लोगों से बात करेंगे, हम घाटी में विकास की बात करने आये हैं।
फारुख साहब ने भारत सरकार को पाकिस्तान से बात करने की सलाह दी
अमित शाह ने श्रीनगर की सभा में बुलेट प्रूफ घेरा हटाया और कहा मैं आप लोगों के बीच में बिना बुलेटप्रूफ कवर के आया हूं। मैं घाटी के युवाओं से दोस्ती चाहता हूं। फारुख साहब ने भारत सरकार को पाकिस्तान से बात करने की सलाह दी… मैं घाटी के युवाओं से बात करना चाहता हूं। मैंने घाटी के युवाओं के सामने दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। घाटी, जम्मू और नए बने लद्दाख का विकास पाक़ीज़ा मकसद से उठाया गया है कदम है।
विपक्ष पर जमकर साधा निशाना- ये लोग कहते थे कि दहश्तगर्दों के ख़िलाफ़ आवाज़ नहीं उठाई
अमित शाह ने कहा कि बहुत लोगों ने सवाल उठाए कि धारा 370 हटने के बाद घाटी के लोगों की ज़मीन छीन ली जाएगी… ये लोग विकास को बांध कर रखना चाहते हैं, अपनी सत्ता को बचाकर रखना चाहते हैं, 70 साल से जो भ्रष्टाचार किया है उसको चालू रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग कहते थे कि दहश्तगर्दों के ख़िलाफ़ आवाज़ नहीं उठाई… इन लोगों ने घाटी का पर्यटन समाप्त कर दिया था। मार्च 2020 से मार्च 2021 के बीच में देश और विदेश के 1.31 लाख पर्यटक जम्मू-कश्मीर में आए हैं, जो देश के आज़ाद होने के बाद सबसे बड़ा आंकड़ा है।
जो शांति में खलल पहुंचाते थे, उनका मकसद क्या है
गृह मंत्री ने कहा कि जो शांति में खलल पहुंचाते थे, उनका मकसद क्या है? यहां उद्योग न लगे, पर्यटन न बढ़े, यहां का युवा बेरोज़गार रहे और बेरोज़गार होकर हाथ में पत्थर उठाता रहे। हम चाहते हैं कि वह पत्थर की बजाए पुस्तक उठाए, हथियार के बजाए कलपुर्जे जोड़ने के साधन उठाए और अपने जीवन को बढ़ाए।
घाटी में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिये प्रशासन में बदलाव किये गये हैं
उन्होंने कहा कि घाटी में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिये प्रशासन में बदलाव किये गये हैं। कश्मीर की जनता को गुमराह करने की कोशिशें की जाती हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार का प्रयास है कि जम्मू-कश्मीर में देश के अन्य क्षेत्रों से भी अधिक विकास हो। 2022 तक जम्मू-कश्मीर में नल से पानी की सुविधा करा दी जायेगी।


Download Android App
Download iOS App



