प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जम्मू जिले में 2052 मकानों के लिए मंजूरी

Summary :

जम्मू : जम्मू कश्मीर सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत जम्मू जिले में 2,052 और घरों का निर्माण करने का फैसला किया है।

जम्मू : जम्मू कश्मीर सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत जम्मू जिले में 2,052 और घरों का निर्माण करने का फैसला किया है। 
इस फैसले का विवरण देते हुए अधिकारियों ने कहा कि पीएमएवाई योजना के पहले चरण के तहत जम्मू और आर एस पुरा तहसील में निर्माण के लिए 1,059 घरों के लिए मंजूरी दी गई है।
जिला विकास आयुक्त रमेश कुमार ने बताया कि 542 घरों का निर्माण शुरू कर दिया गया है। 

Shera Rajput